फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा: फोरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ताहिर हुसैन के खिलाफ ढाई हजार वीडियो में सबूत!

Mon, 16 Mar 2020 06:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Mar 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
delhi violence Cyber cell sends 2.5 thousand videos to SIT against tahir hussain
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार किए जाने के बाद चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। ताहिर हुसैन के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। 


दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में दंगे भड़काने के आरोप में गिरफ्तार आप के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। निगम पार्षद के घर के सीसीटीवी जनवरी माह से बंद पड़े हुए थे। यह खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ है। दिल्ली पुलिस को ताहिर हुसैन के खिलाफ अब तक इलेक्ट्रॉनिक सबूत नहीं मिले हैं। 

delhi violence Cyber cell sends 2.5 thousand videos to SIT against tahir hussain
आप पार्षद ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दंगों मामलों की जांच कर रही अपराध शाखा की एसआईटी को करीब ढाई हजार वीडियो दी है। इन वीडियो से ताहिर हुसैन समेत अन्य उपद्रवियों के खिलाफ सबूत मिल सकते हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने ताहिर हुसैन के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के चार डीवीआर को जब्त किया था। 
delhi violence Cyber cell sends 2.5 thousand videos to SIT against tahir hussain
Tahir Hussain - फोटो : सोशल मीडिया
इन डीवीआर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। निगम पार्षद के घर लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह ऊपर की ओर हो रखा था। एसआईटी को अनौपचारिक रूप से डीवीआर की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि निगम पार्षद के घर लगे सीसीटीवी कैमरे जनवरी महीने से बंद पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi violence Cyber cell sends 2.5 thousand videos to SIT against tahir hussain
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई
इन कैमरों में जनवरी महीने से कोई रिकार्डिंग नहीं हो रही थी। पुलिस अधिकारी मान रहे थे कि सीसीटीवी कैमरों से निगम पार्षद के घर से कोई सुराग हाथ लगेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दंगों के दौरान किसी दंगाई ने रिकार्डिंग होने की आशंका के चलते कैमरों का मुंह ऊपर कर दिया था। 
विज्ञापन
delhi violence Cyber cell sends 2.5 thousand videos to SIT against tahir hussain
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार ताहिर हुसैन के खिलाफ एसआईटी के पास अभी कोई इलेक्ट्रॉनिक सबूत नहीं है। पुलिस के पास कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है। पुलिस शिकायतकर्ता व गवाहों के बयानों के आधार पर जांच कर रही और बयानों के आधार पर निगम पार्षद को गिरफ्तार किया गया था। निगम पार्षद ताहिर हुसैन का तीन दिन का पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed