फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केसः आज से चौथे दिन होगी दोषियों को फांसी, इस बार तीन दिन पहले ही तिहाड़ पहुंचेगा जल्लाद पवन

Mon, 16 Mar 2020 11:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Mar 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: Preparations of execution on 20 march starts in tihar jallad pawan to reach 17 march
- फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों को 20 मार्च को फांसी होनी है। इसमें आज से सिर्फ चार दिन बचे हैं, ऐसे में तिहाड़ के अंदर चौथी बार फांसी की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि इस बीच दोषियों ने कई ऐसी याचिकाएं डाली हैं जो अब भी लंबित हैं, लेकिन इनमें से कुछ के लिए तो खुद अदालतें कह चुकी हैं कि इन केसों के फैसले का फांसी की तारीख पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन जब तक 20 तारीख को दोषियों को फांसी न हो जाए तब तक यह नहीं कहा जा सकता है कि इनकी फांसी चार दिन बाद निश्चित ही है। आइए जानते हैं कि इन सब बातों के बीच तिहाड़ के अंदर क्या चल रहा है और इस बार जल्लाद को तीन दिन पहले क्यों बुलाया गया है जबकि पूर्व में उसे दो दिन पहले बुलाया गया था...

Nirbhaya Case: Preparations of execution on 20 march starts in tihar jallad pawan to reach 17 march
Nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों की 20 मार्च को होने वाली फांसी से तीन दिन पहले यानी 17 मार्च को तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा जल्लाद। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस बार जल्लाद को तीन दिन पहले बुलाने का फैसला किया है। जेल प्रशासन ने इसके पीछे कोई विशेेष कारण नहीं बताया है। माना जा रहा है कि जेल प्रशासन को यह उम्मीद है कि कानूनी विकल्प खत्म होने से इस बार दोषियों की फांसी तय है। 

Nirbhaya Case: Preparations of execution on 20 march starts in tihar jallad pawan to reach 17 march
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि इस बार जल्लाद को 17 मार्च को ही आने के लिए कहा गया है। 20 मार्च को निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख तय है। ऐसे में जल्लाद के तीन दिन पहले पहुंचने से फांसी की तैयारी में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: Preparations of execution on 20 march starts in tihar jallad pawan to reach 17 march
nirbhaya gangrape bus

साथ ही जल्लाद की उपस्थिति में दो दिन तक फांसी का ट्रायल किया जाएगा। इससे पूर्व तीन बार फांसी की तारीख टली है और इस दौरान जल्लाद को दो दिन पहले जेल में बुलाया जाता था।

विज्ञापन
Nirbhaya Case: Preparations of execution on 20 march starts in tihar jallad pawan to reach 17 march
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि निर्भया के दोषियों के कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। ऐसे में इस बार तय तारीख 20 मार्च को ही दोषियों को फांसी पर लटकाना जाना तय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed