{"_id":"5a4266504f1c1bc20a8b4e90","slug":"delhi-government-bans-to-use-horse-in-wedding-know-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार ने लगाई दूल्हों के घोड़ी चढ़ने पर रोक, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार ने लगाई दूल्हों के घोड़ी चढ़ने पर रोक, ये रही वजह
Sat, 30 Dec 2017 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घोड़ों में जानलेवा ग्लेंडर्स संक्रमण मिलने की पुष्टि होने के बाद दिल्ली सरकार ने इनके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, जिसके चलते सबसे ज्यादा असर घोड़ी वालों पर पड़ा है। संभावना जताई जा रही है कि इसके कारण अबकी बार दिल्ली में शादियों का सीजन काफी प्रभावित हो सकता है।
2 of 6
kejriwal
घोड़ी वालों के अनुसार, शादियों का सीजन जनवरी में शुरू होने वाला है। ऐसे में प्रतिबंध लगने से दूल्हे घोड़ी नहीं चढ़ सकेंगे। बहरहाल, दिल्ली में घोड़ी वालों ने सरकार से मांग की है कि शादियों में उन्हें इस आदेश पर छूट दी जाए।
3 of 6
wedding
राजा गार्डन स्थित संजय गांधी पशुपालन केंद्र ने कुछ समय पहले घोड़ों के करीब 13 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसके बाद हिसार स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीआई) ने सात सैंपल में ग्लेंडर्स संक्रमण पाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
wedding
जानकारों का कहना है कि यह संक्रमण जानलेवा होता है। पशुओं के अलावा इंसानों में भी यह तेजी से फैलता है। गौर करने वाली बात यह है कि इस संक्रमण का कोई उपचार भी नहीं है। यही वजह है कि दिल्ली सरकार की विकास आयुक्त मनीषा सक्सेना ने घोड़ों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
5 of 6
wedding
15 जनवरी के बाद हर दिन शादी
पुरानी दिल्ली में घोड़ी वाले शमशेर बताते हैं कि 15 जनवरी के बाद से हर दिन दिल्ली में शादियां हैं। उनके पास अभी से पूरा महीना व्यस्त है। ऐसे में घोड़े-घोड़ियों पर रोक ने उन्हें मुश्किल में ला दिया है। शमशेर का कहना है कि सभी बुकिंग में वे एडवांस भी ले चुके हैं। उधर, त्रिलोकपुरी स्थित घोड़ी वाले आदिब और श्रवण का कहना है कि वे अपनी घोड़ियों की जांच समय पर करवाते हैं। ऐसे में उन पर प्रतिबंध लगना पेट पर लात मारने जैसा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।