फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dead body remained hanging from noose in suspicious circumstances for four days in Delhi

महक से आ रही थी बदबू: कमरे में लटकी मिली चार दिन पुरानी लाश, पति दो माह से गायब; वारदात के पीछे इस बात का शक

Sun, 30 Aug 2026 06:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 06:12 PM IST
सार

पड़ताल हुई तो पता चला कि महिला का पति सनीफ पिछले करीब दो माह से घर नहीं आया था। पुलिस ने सनीफ के दोस्त व परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि सनीफ दो माह से गायब है। फिलहाल महक के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी नहीं पता चला है कि महक सनीफ की पत्नी थी या दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे। 

विज्ञापन
Woman dead body remained hanging from noose in suspicious circumstances for four days in Delhi
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में करीब चार दिनों तक एक महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में ही फंदे से लटके रहा। घर से दुर्गंध जब पड़ोसियों और मकान मालिक तक पहुंची तो इसका पता चला। मकान मालकिन व पड़ोसियों ने महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन

दो महीने से लापता है महिला का पति
फंदे पर महक (26) का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में लटका था। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पड़ताल हुई तो पता चला कि महिला का पति पिछले दो माह से लापता है। महिला के परिवार का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस को मृतका के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। उसके आधार पर पुलिस महिला के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महक के पति ने कर ली थी दूसरी शादी
पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महक के पति ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से महक ने फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन

ऑटो से किराया वसूलती थी महक
पुलिस के मुताबिक महक अपने पति के साथ पिछले दो साल से वेलकम स्थित कबीर नगर गली नंबर-6 में रहती थी। उसका पति सनीफ प्राइवेट नौकरी करता है। 15 अगस्त 2024 को सनीफ अपनी पत्नी महक के साथ गली नंबर-6 के मकान में किराए पर रहने आया था। मकान मालकिन को उसने अपना बुलंदशहर का आधार कार्ड दिया। बाद में उसने महक को अपनी पत्नी बताया। दोनों ठीक-ठीक रह रहे थे। सनीफ ने पत्नी को कुछ ऑटो दिलवाए हुए थे। महक इनका किराया वसूलती थी। ऑटो चालक उसे घर पर ही किराया दे जाते थे। मकान मालकिन की बेटी ने 23 अगस्त को उसे आखिरी बार देखा। इसके बाद 26 अगस्त को कमरे से उसकी तलाश मिली।

सनीफ महक का पति था, इस पर शक
पड़ताल हुई तो पता चला कि सनीफ पिछले करीब दो माह से घर नहीं आया था। पुलिस ने सनीफ के दोस्त व परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि सनीफ दो माह से गायब है। फिलहाल महक के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी नहीं पता चला है कि महक सनीफ की पत्नी थी या दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे। परिवार का पता चलने पर ही हकीकत का पता चल पाएगा। महक के दोनों मोबाइल लॉक हैं। फॉरेंसिक टीम को उसके मोबाइल फोन का लॉक खोलने के लिए भेजा है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस महक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed