फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP forms committee for DUSU elections, elections on September 18

Delhi NCR News: डूसू चुनाव को लेकर एबीवीपी ने समिति की गठित, चुनाव 18 सितंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
-11 सितंबर को केंद्रीय पैनल की होगी घोषणा, 18 सितंबर को है डूसू चुनाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के चयन और चुनाव रणनीति तैयार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चुनाव समिति गठन की घोषणा कर दी है। जबकि चुनाव के लिए केंद्रीय पैनल के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा 11 सितंबर को होगी।

एबीवीपी ने चुनाव समिति में राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, प्रदेश संगठन मंत्री विपिन उनियाल, प्रदेश सह संगठन मंत्री प्रद्युम्न सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवांगी खरवाल और राष्ट्रीय मीडिया संयोजक हर्ष अत्री को शामिल किया है। जबकि चुनाव समिति का संयोजक एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन


डीयू छात्रों ने हमेशा एबीवीपी पर जताया विश्वास

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार ने कहा कि डीयू के छात्र-छात्राओं ने हमेशा एबीवीपी पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से एबीवीपी ने न केवल डूसू में बल्कि डीयू के विभिन्न कॉलेजों में भी छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया है। यही कारण है कि आज भी छात्र एबीवीपी पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री एवं चुनाव समिति के संयोजक सार्थक शर्मा ने कहा कि इस वर्ष हमने माई डीयू, माई मेनिफेस्टो अभियान के माध्यम से छात्रों से सीधे संवाद की परंपरा को और अधिक मजबूत किया है। छात्रों ने अपनी गंभीर समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को हमारे साथ साझा किया है। इन्हीं सुझावों और छात्र आकांक्षाओं के आधार पर हमारा घोषणा पत्र तैयार और इन्हीं मुद्दों को लेकर हम अपने प्रत्याशियों को छात्रों के बीच लेकर जाएंगे। बता दें कि डूसू का चुनाव 18 सितंबर को होना है। जिसका परिणाम 19 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed