फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman's body remained hanging from a noose for four days; neighbors called the police after noticing a foul smell.

Delhi NCR News: चार दिनों तक फंदे से लटका रहा महिला का शव, दुर्गंध आने पर पड़ाेसियाें ने बुलाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर बुलंदशहर के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम स्थित कबीर नगर की वारदात, कमरे का दरवाजा तोड़ने पर फंदे से लटका मिला शव
-शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था, महिला का पति दो माह से है लापता, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा
-फिलहाल न पति व परिवार का लग सका पता, सोमवार को होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में करीब चार दिनों तक एक महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में ही फंदे से लटके रहा। घर से दुर्गंध जब पड़ोसियों और मकान मालिक तक पहुंची तो इसका पता चला। मकान मालकिन व पड़ोसियों ने महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। फंदे पर महक (26) का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में लटका था।खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पड़ताल हुई तो पता चला कि महिला का पति पिछले दो माह से लापता है। महिला के परिवार का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस को मृतका के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। उसके आधार पर पुलिस महिला के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महक के पति ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से महक ने फंदा लगा लिया। पुलिस के मुताबिक महक अपने पति के साथ पिछले दो सालों से वेलकम स्थित कबीर नगर गली नंबर-6 में रहती थी। उसका पति सनीफ प्राइवेट नौकरी करता है। 15 अगस्त 2024 को सनीफ अपनी पत्नी महक के साथ गली नंबर-6 के मकान में किराए पर रहने आया था। मकान मालकिन को उसने अपना बुलंदशहर का आधार कार्ड दिया। बाद में उसने महक को अपनी पत्नी बताया। दोनों ठीक-ठीक रह रहे थे। सनीफ ने पत्नी को कुछ ऑटो दिलवाए हुए थे। महक इनका किराया वसूलती थी। ऑटो चालक उसे घर पर ही किराया दे जाते थे। मकान मालकिन की बेटी ने 23 अगस्त को उसे आखिरी बार देखा। इसके बाद 26 अगस्त को कमरे से उसकी तलाश मिली।
विज्ञापन

पड़ताल हुई तो पता चला कि सनीफ पिछले करीब दो माह से घर नहीं आया था। पुलिस ने सनीफ के दोस्त व परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि सनीफ दो माह से गायब है। फिलहाल महक के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी नहीं पता चला है कि महक सनीफ की पत्नी थी या दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे। परिवार का पता चलने पर ही हकीकत का पता चल पाएगा। महक के दोनों मोबाइल लॉक हैं। फॉरेंसिक टीम को उसके मोबाइल फोन का लॉक खोलने के लिए भेजा है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस महक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed