फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dilli Haat will be even more dazzling at night.

Delhi NCR News: दिल्ली हाट रात में रहेगा और भी जगमग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली गुल होने पर तुरंत मिलेगा बैकअप, पानी से फायर सिस्टम तक हर जरूरी व्यवस्था होगी दुरुस्त
विज्ञापन

सालभर रखरखाव पर खर्च होंगे 10.49 लाख, कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाट पीतमपुरा में शाम ढलने के बाद बाजार अब और रोशन और व्यवस्थित नजर आएगा। यहां बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है ताकि दुकानदारों और घूमने आने वाले लोगों को बिजली गुल होने से होने वाली परेशानी न झेलनी पड़े। परिसर की लाइटिंग से लेकर दुकानों की बिजली, पानी की मोटर और फायर सिस्टम तक की नियमित निगरानी होगी। बिजली की व्यवस्था बेहतर होने से देर शाम तक खरीदारी और खानपान का आनंद लेने वालों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा
हस्तशिल्प, देशभर के पारंपरिक उत्पाद और खानपान के लिए मशहूर दिल्ली हाट पीतमपुरा में शाम के समय भीड़ बढ़ जाती है। हरियाली तीज, करवा चौथ और गणेश उत्सव जैसे आयोजनों के दौरान यहां लोगों की आवाजाही और बढ़ती है। ऐसे में बिजली व्यवस्था में खराबी से दुकानदारों के काम के साथ आगंतुकों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। ऐसे में परिसर के अंदर और बाहर की लाइटिंग लगातार दुरुस्त रखने के लिए सरकार खास व्यवस्था करने जा रही है।
विज्ञापन

डीजी सेट का हर सप्ताह ऑटो स्टार्ट टेस्ट होगा
बिजली व्यवस्था में खराबी से दुकानों की रोशनी और जरूरी उपकरण प्रभावित होते हैं। इसे देखते हुए एलटी पैनल, कैपेसिटर पैनल और एएमएफ पैनल की नियमित देखरेख की जाएगी। बिजली कटने की स्थिति में बैकअप तुरंत उपलब्ध हो, इसके लिए डीजी सेट का हर सप्ताह ऑटो स्टार्ट टेस्ट किया जाएगा। इससे दुकानदारों को कारोबार के दौरान बिजली संबंधी व्यवधान से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंपिंग सिस्टम की रोजाना होगी जांच
बिजली के साथ पानी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को भी निगरानी में रखा जाएगा। फायर पंप और पानी की आपूर्ति से जुड़े पंपिंग सिस्टम की रोजाना जांच होगी। बिजली के कमरे और लिफ्ट मशीन रूम को मजबूत किया जाएगा। वहीं, छतों और नालियों की भी मरम्मत कराई जाएगी, ताकि परिसर में जल निकासी और रखरखाव की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

सालभर के रखरखाव के लिए शुरू हुई प्रक्रिया
व्यवस्था को लगातार दुरुस्त रखने के लिए दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने एक साल के रखरखाव का काम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए 10.49 लाख रुपये जारी किए गए हैं। रखरखाव में तैनात कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर ठेकेदार पर प्रतिदिन 1,000 से 2,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed