महक से आ रही थी बदबू: कमरे में लटकी मिली चार दिन पुरानी लाश, पति दो माह से गायब; वारदात के पीछे इस बात का शक
पड़ताल हुई तो पता चला कि महिला का पति सनीफ पिछले करीब दो माह से घर नहीं आया था। पुलिस ने सनीफ के दोस्त व परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि सनीफ दो माह से गायब है। फिलहाल महक के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी नहीं पता चला है कि महक सनीफ की पत्नी थी या दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में करीब चार दिनों तक एक महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में ही फंदे से लटके रहा। घर से दुर्गंध जब पड़ोसियों और मकान मालिक तक पहुंची तो इसका पता चला। मकान मालकिन व पड़ोसियों ने महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए।
दो महीने से लापता है महिला का पति
फंदे पर महक (26) का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में लटका था। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पड़ताल हुई तो पता चला कि महिला का पति पिछले दो माह से लापता है। महिला के परिवार का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस को मृतका के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। उसके आधार पर पुलिस महिला के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
महक के पति ने कर ली थी दूसरी शादी
पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महक के पति ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से महक ने फंदा लगा लिया।
ऑटो से किराया वसूलती थी महक
पुलिस के मुताबिक महक अपने पति के साथ पिछले दो साल से वेलकम स्थित कबीर नगर गली नंबर-6 में रहती थी। उसका पति सनीफ प्राइवेट नौकरी करता है। 15 अगस्त 2024 को सनीफ अपनी पत्नी महक के साथ गली नंबर-6 के मकान में किराए पर रहने आया था। मकान मालकिन को उसने अपना बुलंदशहर का आधार कार्ड दिया। बाद में उसने महक को अपनी पत्नी बताया। दोनों ठीक-ठीक रह रहे थे। सनीफ ने पत्नी को कुछ ऑटो दिलवाए हुए थे। महक इनका किराया वसूलती थी। ऑटो चालक उसे घर पर ही किराया दे जाते थे। मकान मालकिन की बेटी ने 23 अगस्त को उसे आखिरी बार देखा। इसके बाद 26 अगस्त को कमरे से उसकी तलाश मिली।
सनीफ महक का पति था, इस पर शक
पड़ताल हुई तो पता चला कि सनीफ पिछले करीब दो माह से घर नहीं आया था। पुलिस ने सनीफ के दोस्त व परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि सनीफ दो माह से गायब है। फिलहाल महक के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी नहीं पता चला है कि महक सनीफ की पत्नी थी या दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे। परिवार का पता चलने पर ही हकीकत का पता चल पाएगा। महक के दोनों मोबाइल लॉक हैं। फॉरेंसिक टीम को उसके मोबाइल फोन का लॉक खोलने के लिए भेजा है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस महक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है।