फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Building Collapes: आधी रात अचानक कांपी धरती, छाया धूल का गुबार, मच गई चीख-पुकार; हादसे की इनसाइड स्टोरी

Sat, 19 Apr 2025 06:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 06:37 PM IST
सार

गुरु प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रात करीब 2.45 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज आई। वह बाहर निकले तो सामने की ओर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उनको कुछ समझ नहीं आया। कुछ देर बाद इमारत गिरने का पता चला। 

विज्ञापन
Delhi Building Collapse earth suddenly shook at midnight a cloud of dust covered sky
दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

आधी रात को शक्ति विहार के लोग गहरी नींद में थे। इस बीच अचानक धरती कांपने लगी। ऐसा लगा कि मानो भूकंप आ गया है। घबराए हुए लोग अपने-अपने घरों से निकलकर जैसे ही गली में पहुंचे तो वहां धूल का गुबार फैला हुआ था। किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। धूल का गुबार कम हुआ तो माजरा साफ हुआ।

Delhi Building Collapse earth suddenly shook at midnight a cloud of dust covered sky
दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

ताश के पत्तों की तरह गिरे लेंटर
इस दौरान मौके पर चीख-पुकारने की आवाजें आने लगीं। लोग इमारत की ओर भागे। चार मंजिला मकान पूरी तरह जमींदोज था। ताश के पत्तों की तरह एक के ऊपर एक लेंटर बिखरे हुए थे। मलबे में आधे फंसे लोग चीखकर मदद की गुहार लगा रहे थे। चंद ही मिनटों में गली में लोगों का हुजूम जुट गया। लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरू किया।

Delhi Building Collapse earth suddenly shook at midnight a cloud of dust covered sky
बचाव कार्य में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां
इस बीच कंट्रोल रूम को भी खबर दी गई। कुछ ही देर बाद थाने से कुछ जवान व पीसीआर वहां पहुंची। हालात देखकर उन्होंने भी फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी। अलबत्ता दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। 9 गाड़ियां वहां पहुंची। पड़ोसी पहले खुद ही घायलों को अस्पताल ले गए। बाद में पीसीआर और एंबुलेंस की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Building Collapse earth suddenly shook at midnight a cloud of dust covered sky
जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला

लगा जैसे भूकंप आया है
गली नंबर-1 में रहने वाली मतीन ने बताया कि अचानक उसकी आंख खुली तो उसे चंद दिनों पहले आए भूकंप का ख्याल आ गया। उसे लगा कि शायद उसी तरह का भूकंप दोबारा आया है। बाहर भागने पर सीन ही कुछ और निकला। धूल हटी तो उसने देखा कि मलबे में एक बच्ची तड़प रही थी। सबसे पहले उसने उसी बच्ची को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
Delhi Building Collapse earth suddenly shook at midnight a cloud of dust covered sky
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

रात 2.45 पर आई तेज धमाके की आवाज
गुरु प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रात करीब 2.45 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज आई। वह बाहर निकले तो सामने की ओर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उनको कुछ समझ नहीं आया। कुछ देर बाद इमारत गिरने का पता चला। वह भी बाकी लोगों के साथ मलबे से लोगों को निकालने में जुट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed