फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एम्स में नर्स की मौत का मामला: परिजनों ने एम्स निदेशक को लिखा ये भावुक पत्र

Sat, 04 Mar 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली,
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Sat, 04 Mar 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
Death of AIIMS nurse case: the passionate letters written to family members AIIMS director
aiims - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान नर्सिंग ऑफिसर (राजबीर कौर) की मौत के बाद अस्पताल में आए दिन हो रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध के बाद शुक्रवार को मृतका के परिजनों ने एम्स निदेशक और स्वास्थ्य मंत्री को भावुक पत्र लिख कर मामले में शामिल सभी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है। 
Death of AIIMS nurse case: the passionate letters written to family members AIIMS director
file photo - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले में जबरदस्त लापरवाही बरती गई है। लिहाजा इस मामले में शामिल सभी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एम्स-प्रशासन ने इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर एनेस्थीसिया विभाग के एक सीनियर रेजिडेंट को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। 
Death of AIIMS nurse case: the passionate letters written to family members AIIMS director
file photo - फोटो : अमर उजाला
मृतका के ससुर प्रेमनाथ और पति शुक्रवार को एम्स पहुंचे अपनी फरियाद एम्स के कार्यकारी निदेशक के पास लगाई। पत्र में लिखा गया है कि इस मामले में सिर्फ एक चिकित्सक की ही गलती नहीं थी बल्कि गाइनोकोलॉजी विभाग के भी चिकित्सक की गलती थी, लिहाजा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Death of AIIMS nurse case: the passionate letters written to family members AIIMS director
file photo - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, राजबीर कौर की मौत के बाद एम्स नर्सिंग एसोसिएशन ने कार्रवाई के लिए धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को नौकरी से निकाला गया और कुछ चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन
Death of AIIMS nurse case: the passionate letters written to family members AIIMS director
file photo - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि मामले की दुबारा से जांच होनी चाहिए। एम्स-प्रशासन के फैसले के विरोध में बृहस्पवितार को एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर बृहस्पतिवार को सामूहिक छुट्टी पर थे, जिसकी वजह से चिकित्सा सेवा पर भी असर पड़ा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed