{"_id":"6ab3c913ef51a53550007edf","slug":"mou-between-jhilmil-industrial-area-and-ccsu-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1220-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र और सीसीएसयू के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र और सीसीएसयू के बीच एमओयू
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। औद्योगिक कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए झिलमिल सीईटीपी सोसायटी ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
एमओयू के तहत सीईटीपी सोसायटी को विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता, शोध क्षमता और तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। दोनों संस्थाएं कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सीईटीपी की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए संयुक्त शोध करेंगी। नई वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के विकास और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी जोर रहेगा। समझौते से सोसायटी पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। दोनों पक्ष अपना खर्च मौजूदा संसाधनों से उठाएंगे।
समझौते के दौरान सीईटीपी सोसायटी की ओर से चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, प्रधान राकेश बंसल, महासचिव नरेंद्र चौवड़ा और कोषाध्यक्ष विनीत जैन मौजूद रहे। विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और प्रो. आर के सोनी की टीम ने किया। संवाद