फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10-year wait ends; modern underpass set to transform the traffic landscape of North-East Delhi

Delhi NCR News: 10 साल का इंतजार खत्म, आधुनिक अंडरपास से बदलेगी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ट्रैफिक की तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
लोनी रोड गोलचक्कर पर 75.70 करोड़ रुपये के अंडरपास का शिलान्यास 29 सितंबर को
विज्ञापन

- 75.70 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन अंडरपास, 555 मीटर होगी कुल लंबाई
मोहित शुक्ला
पूर्वी दिल्ली। लोनी रोड गोलचक्कर पर वर्षों से जाम में फंस रहे वाहन चालकों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। करीब एक दशक से प्रस्तावित लोनी चौक अंडरपास परियोजना का शिलान्यास 29 सितंबर को होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑनलाइन इस चार लेन अंडरपास की आधारशिला रखेंगे।
यह अंडरपास 75.70 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसकी कुल लंबाई 555 मीटर होगी। यह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लोनी सीमा से दुर्गापुरी और शाहदरा की तरफ जाने वाले यातायात को गोलचक्कर के सिग्नल से नीचे से निकालने का काम करेगा। परियोजना पूरी होने के बाद लोनी रोड का यह प्रमुख जाम बिंदु काफी हद तक बदल जाएगा।
विज्ञापन

सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां वाहनों की कतारें लगने से लगने वाला समय बचेगा। अंडरपास में लोनी सीमा की ओर 230 मीटर और दुर्गापुरी चौक की तरफ 265 मीटर लंबी ढलान बनाई जाएगी। दोनों ढलानों को करीब 60 मीटर लंबे भूमिगत हिस्से से जोड़ा जाएगा। अंडरपास का वाहन मार्ग 7.5 मीटर चौड़ा होगा। इस परियोजना को 540 दिन में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव रोकने के इंतजाम
अंडरपास में बारिश के दौरान पानी भरने की चुनौती से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है। परियोजना में जल निकासी, वर्षा जल संचयन और जलरोधन को शामिल किया गया है। इसमें पैदल पथ, सड़क कार्य, सड़क संकेत और बिजली का काम भी शामिल है।

स्थानीय यात्रियों को लाभ
यह अंडरपास लोनी, गाजियाबाद और बागपत की ओर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा। दिल्ली-देहरादून द्रुतगामी मार्ग पर दोपहिया और ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। ऐसे में स्थानीय लोगों और इन वाहन चालकों के लिए लोनी रोड का पुराना मार्ग अब भी महत्वपूर्ण है। अंडरपास से गुजरने के लिए किसी टोल टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed