{"_id":"6ab3cbf79d274b4c9d07319a","slug":"fridge-compressor-explodes-in-delhi-s-gandhi-nagar-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हादास: गांधी नगर के एक घर में अचानक फटा फ्रिज का कंप्रेसर, ब्लास्ट से लगी आग; पालतू कुत्ते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हादास: गांधी नगर के एक घर में अचानक फटा फ्रिज का कंप्रेसर, ब्लास्ट से लगी आग; पालतू कुत्ते की मौत
Wed, 23 Sep 2026 06:25 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:25 PM IST
सार
दिल्ली के गांधी नगर में आज एक फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट से एक घर में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन
फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार को फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट से एक घर में आग लगने के बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहदरा जिले में गांधी नगर के रघुवर पुरा की गली नंबर दो में स्थित एक घर में अपराह्न तीन बजकर 36 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पा लिया।
अधिकारी ने बताया कि घर में रखे फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट हुआ जिससे आग लगी जो घर में रखे अन्य सामान तक फैल गई। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन विस्फोट में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई।