{"_id":"5b209c994f1c1bda6e8b7ba5","slug":"daati-maharaj-released-video-and-described-himself-as-innocent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाती महाराज का वीडियो आया सामने, खुद को बताया निर्दोष, महिलाओं को लेकर चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाती महाराज का वीडियो आया सामने, खुद को बताया निर्दोष, महिलाओं को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 13 Jun 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
dati maharaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनि धाम में रेप के आरोप में फंसे दाती महाराज फिलहाल सामने तो नहीं आए, मगर मंगलवार को एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। दरअसल, दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में दाती महाराज के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनके फरार होने की खबर सामने आई। जिसके बाद महाराज ने सफाई दी। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया।
2 of 8
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही साफ किया कि वह कहीं भागे नहीं है। उन्होंने कहा मैं अपने बच्चों के पास हूं। मुझ पर लगाया गया हर इल्जाम गलत है। यह मेरे खिलाफ साजिश है। उन्होंने बताया कि यह दिल्ली के एक व्यापारी की साजिश है जिसे उन्होंने कुछ साल पहले काफी बड़ा कर्ज दिलवाया था।
महिला श्रद्धालुओं से दूरी बनाए रखते थे दाती महाराज
3 of 8
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
अब जब वो उस कर्ज को चुकाने में नाकाम हो गया है तो वह आश्रम की एक शिष्या के साथ मिलकर उनपर रेप जैसा आरोप लगा रहा है। डीसीपी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो हर जांच में सहयोग को तैयार हैं। पुलिस जहां बुलाएगी वह पहुंचकर सवालों के जवाब देंगे। वहीं, इससे पहले दाती महराज के कार्यालय से भी बयान जारी कर उन्हें निर्दोष बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर बेरी स्थित शनि धाम में दाती मदन लाल महाराज महिलाओं द्वारा भी शनि देव की प्रतिमा पर तेल चढ़ाने के पक्षधर थे लेकिन एक वस्त्र में। यही कारण है कि शनिधाम में स्थापित शनि मूर्ति पर महिलाओं के तेल चढ़ाने पर रोक लगा रखी थी। इस मूर्ति पर मात्र पुरुषों को ही लाल रंग की लुंगी में पानी में भीग कर तेल चढ़ाने की अनुमति थी।
विज्ञापन
5 of 8
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
उनका मानना था कि एक वस्त्र में महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। हालांकि 51 फुट ऊंची शनि देव की अष्टधातु की प्रतिमा और नवग्रह की पूजा करने की महिलाओं को अनुमति थी। दूसरी तरफ वह महिला श्रद्धालुओं को अपने पास नहीं आने देते थे। साथ ही किसी महिला श्रद्धालु से अकेले नहीं मिलते थे। बावजूद वह एक महिला भक्त के साथ रेप के आरोप में फंस गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।