फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाती महाराज का वीडियो आया सामने, खुद को बताया निर्दोष, महिलाओं को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 13 Jun 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
daati maharaj released video and described himself as innocent
dati maharaj
शनि धाम में रेप के आरोप में फंसे दाती महाराज फिलहाल सामने तो नहीं आए, मगर मंगलवार को एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया।  दरअसल, दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में दाती महाराज के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनके फरार होने की खबर सामने आई। जिसके बाद महाराज ने सफाई दी। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया।
daati maharaj released video and described himself as innocent
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
साथ ही साफ किया कि वह कहीं भागे नहीं है। उन्होंने कहा मैं अपने बच्चों के पास हूं। मुझ पर लगाया गया हर इल्जाम गलत है। यह मेरे खिलाफ साजिश है। उन्होंने बताया कि यह दिल्ली के एक व्यापारी की साजिश है जिसे उन्होंने कुछ साल पहले काफी बड़ा कर्ज दिलवाया था।

महिला श्रद्धालुओं से दूरी बनाए रखते थे दाती महाराज 

daati maharaj released video and described himself as innocent
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला

अब जब वो उस कर्ज को चुकाने में नाकाम हो गया है तो वह आश्रम की एक शिष्या के साथ मिलकर उनपर रेप जैसा आरोप लगा रहा है। डीसीपी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो हर जांच में सहयोग को तैयार हैं। पुलिस जहां बुलाएगी वह पहुंचकर सवालों के जवाब देंगे। वहीं, इससे पहले दाती महराज के कार्यालय से भी बयान जारी कर उन्हें निर्दोष बताया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
daati maharaj released video and described himself as innocent
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर बेरी स्थित शनि धाम में दाती मदन लाल महाराज महिलाओं द्वारा भी शनि देव की प्रतिमा पर तेल चढ़ाने के पक्षधर थे लेकिन एक वस्त्र में। यही कारण है कि शनिधाम में स्थापित शनि मूर्ति पर महिलाओं के तेल चढ़ाने पर रोक लगा रखी थी। इस मूर्ति पर मात्र पुरुषों को ही लाल रंग की लुंगी में पानी में भीग कर तेल चढ़ाने की अनुमति थी। 
विज्ञापन
daati maharaj released video and described himself as innocent
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
उनका मानना था कि एक वस्त्र में महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।  हालांकि 51 फुट ऊंची शनि देव की अष्टधातु की प्रतिमा और नवग्रह की पूजा करने की महिलाओं को अनुमति थी। दूसरी तरफ वह महिला श्रद्धालुओं को अपने पास नहीं आने देते थे। साथ ही किसी महिला श्रद्धालु से अकेले नहीं मिलते थे। बावजूद वह एक महिला भक्त के साथ रेप के आरोप में फंस गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed