फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल के सड़क के संघर्ष में आम दिल्लीवासियों की मौजूदगी हो रही कम

Tue, 12 Jun 2018 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
The presence of common Delhiites in the fight against Kejriwal's road is decreasing
app dharna - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेशक राजनिवास में चल रहे धरने को दिल्लीवालों की लड़ाई बता रहे हों लेकिन मंगलवार सुबह सिविल लाइन रोड पर शुरू हुए संघर्ष में आम दिल्लीवासियों की मौजूदगी कम दिखी। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के वार्ड स्तर के पदाधिकारियों से लेकर बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर लोगों से जुटने की अपील कर रखी थी। आप विधायक अपने चंद समर्थकों के साथ ही मौके पर नजर आए।      


 
The presence of common Delhiites in the fight against Kejriwal's road is decreasing
aap dharna - फोटो : Vivek Nigam/Amar Ujala

दरअसल, सोमवार देर रात से ही सोशल मीडिया पर पार्टी नेता अपने स्तर पर अपील कर रहे थे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कैबिनेट सहयोगियों के साथ राजनिवास में धरने पर बैठे हैं। दिल्लीवालों से गुजारिश है कि वह सुबह 9 बजे सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे। अपील करने वालों में आप के वरिष्ठ नेताओं से लेकर विधायक, पार्षद, जिला व वार्ड स्तर तक के पदाधिकारी शामिल थे।
      

The presence of common Delhiites in the fight against Kejriwal's road is decreasing
aap dharna - फोटो : Vivek Nigam/Amar Ujala

भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजनिवास तक पहुंचने में नाकाम रहने पर आप नेताओं की योजना थी कि मुख्यमंत्री आवास के नजदीक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई जाए। इसके लिए सुबह मंच भी सजा दिया गया था। फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के नजदीक मंच बनाकर कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पार्टी नेता पंकज गुप्ता की अगुवाई में प्रार्थना सभा की। लेकिन सड़क के इस संघर्ष में आम दिल्लीवासी नजर नहीं आए। आप विधायकों व मीडिया के भारी जमावड़े के बीच लोगों की संख्या कम रही।
     

विज्ञापन
विज्ञापन
The presence of common Delhiites in the fight against Kejriwal's road is decreasing
aap dharna - फोटो : Vivek Nigam/Amar Ujala

मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद आप नेता भी इस बात को लेकर फिक्रमंद दिखे। एक नेता ने बातों-बातों में कहा कि अगर हर विधायक व जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने साथ पांच-पांच लोगों को लेकर पहुंचते तो फ्लैग स्टाफ रोड पर लोग ही लोग दिखते। उधर, पार्टी का कहना है कि अभी पहला दिन है। धीरे-धीरे आम दिल्लीवासी भी दिल्ली को नौकरशाही के चंगुल से निकालने के संघर्ष में शरीक होते जाएंगे।      


 
विज्ञापन
The presence of common Delhiites in the fight against Kejriwal's road is decreasing
aap dharna - फोटो : Vivek Nigam/Amar Ujala

संजय सिंह बोले, इस बार फैसला हो जाना चाहिए
दोपहर बाद मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर दिल्लीवालों के हक की लड़ाई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनिवास के अंदर बैठकर लड़ रहे हैं और सड़क पर आप कार्यकर्ता इस लड़ाई को लड़ेंगे। इस बार फैसला हो जाना चाहिए। बार-बार जो मामले को टरकाने की प्रवृत्ति है, वह अब नहीं चलेगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed