फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर बुझ गया घर का चिराग, 4 बहनों के इकलौते भाई की निर्मम हत्या, स्कूटी बनी वजह

Fri, 20 Oct 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 Oct 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
vivan killed in noida after scooty loot, he was only son among 4 daughters in family
vivan murder in noida - फोटो : लाल‌ सिंह

नोएडा सेक्टर-71 में एक छात्र ने मंगलवार रात स्कूटी लूटने का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

vivan killed in noida after scooty loot, he was only son among 4 daughters in family
vivan murder in noida - फोटो : लाल‌ सिंह

वहीं, लहूलुहान छात्र काफी समय तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पास में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर-71 के जनता फ्लैट में मनोज कुमार दीक्षित परिवार के साथ रहते हैं। इग्नू से स्नातक की पढ़ाई कर रहा उनका बेटा वीवान दीक्षित (18) सेक्टर-70 स्थित एक रेस्टोरेंट में भी काम करता था।

vivan killed in noida after scooty loot, he was only son among 4 daughters in family
vivan murder in noida - फोटो : लाल‌ सिंह

मंगलवार रात करीब 11 बजे रेस्टोरेंट से वह स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकला था। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसकी स्कूटी लूटने का प्रयास किया तो वह बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने उसके सिर पर गंभीर चोट मारकर घायल कर दिया और स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivan killed in noida after scooty loot, he was only son among 4 daughters in family
vivan murder in noida - फोटो : लाल‌ सिंह

इंस्पेक्टर फेज-3 अखिलेश प्रधान ने बताया कि काफी देर तक वीवान जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। परिजनों ने रेस्टोरेंट पर फोन किया तो वहां से घर के लिए निकल जाने की सूचना मिली।

विज्ञापन
vivan killed in noida after scooty loot, he was only son among 4 daughters in family
vivan murder in noida - फोटो : लाल‌ सिंह

परिजनों ने रात करीब 12 बजे उसके गायब होने की सूचना दी। पुलिस को रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि शनि बाजार सेक्टर-71 में युवक लहूलुहान पड़ा है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों नेे उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बुधवार शाम को परिजनों को शव सौंप दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed