फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी दीवाली पर दर्दनाक हादसा, ड्राइवर ने की मामूली गलती और चली गई 7 की जान

Wed, 18 Oct 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीखी(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, भीखी(पंजाब) Updated Wed, 18 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
mansa truck innova collission, 7 people killed
Accident
पंजाब के कस्बा भीखी में बुधवार की दोपहर डेरा राधा स्वामी के नजदीक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी की ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे मेंसात व्यक्तियों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए।
mansa truck innova collission, 7 people killed
Accident
मृतकों तीन महिलाएं, दो बच्चे व दो मर्द शामिल थे। सभी चंडीगढ़ से साथ लगते नवां गांव, कांसल कालोनी व काइम वाला के वासी थे और राजस्थान के गूगामेड़ी बागड़ यात्रा के लिए बनी पीर की दरबार पर मथा टेकने के लिए जा रहे थे। 
mansa truck innova collission, 7 people killed
Accident
हादसा में इनोवा गाड़ी चकनाचूर हो गई। गाड़ी में 14 व्यक्ति सवार थे। सभी लेबर व टैक्सी चलाने आदि का कारोबार करते थे। एसएसपी परमबीर सिंह परमार, एसडीएम लतीफ अहमद, सिविल सर्जन डा. सुनील पाठक आदि प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। नवां गांव निवासी अनिल कुमार अपनी इनोवा गाड़ी किराए के लिए चलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mansa truck innova collission, 7 people killed
Accident
बुधवार की सुबह वह अपने पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर राजस्थान के गूगामेड़ी बागड़ यात्रा पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। मानसा के गांव भीखी के डेरा राधास्वामी के नजदीक जब उनकी इनोवा गाड़ी रोडवेज की बस को ओवरटेक करने लगी। रफ्तार अधिक होने के चलते इनोवा सामने आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई।
विज्ञापन
mansa truck innova collission, 7 people killed
Accident
ट्रक नीचे आकर इनोवा गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक अनिल कुमार, उसके पिता प्रताप सिंह, भाभी आरती, भतीजा रीतिक (10), हरी सिंह, प्रताप सिंह की पत्नी विद्या व हरी सिंह के एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं रोहित कुमार, बिंद्र कुमार, बिंद्रा रानी, अजय कुमार, चंद्र भान व लक्ष्मी देवी, विद्या देवी घायल हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed