फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर गैंगरेप के दौरान चीखती रही युवती... गुजरती रहीं गाड़ियां, किसी ने नहीं की मदद

Sun, 24 Sep 2017 04:01 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Sep 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
nurse gang rape on nh 58: girl asked for help but no one stopped

राजनगर एक्सटेंशन के पास एनएच-58 पर हुई गैंगरेप की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा के दावों की पोल तो खोली ही, इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। खेत में गैंगरेप के दौरान पीड़िता करीब आधे घंटे तक चिल्लाती रही लेकिन उसकी मदद को कोई नहीं आया। कालोनी के अंदर जा रही रोड से कई गाड़ियां गुजरीं मगर किसी ने पीड़िता की मदद नहीं की। पुलिस अब दरिंदों को पकड़ने का दावा तो कर रही है लेकिन युवती के दर्द का अहसास किसी को नहीं। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी घटना)

nurse gang rape on nh 58: girl asked for help but no one stopped

पीड़िता के पिता एक सरकारी विभाग से रिटायर्ड हैं और यहां पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक युवक को पीछे आते देख उसे कुछ गलत होने का अहसास हो गया था। यही कारण था कि उसने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और भाई को फोन लगाने का प्रयास किया। वह रास्ता बदलकर वरदान अस्पताल की ओर चली तभी सामने से दूसरा युवक आ गया और उसने मोबाइल छीन लिया। युवती ने भागने का प्रयास किया तो दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। इस दौरान पीड़िता ने पास से गुजर रही गाड़ियों को हाथ हिलाकर रोकने का प्रयास करते हुए मदद मांगी मगर कोई नहीं रुका।

nurse gang rape on nh 58: girl asked for help but no one stopped
- फोटो : डेमो प‌िक

दोनों युवक पीड़िता को उठाकर जिस खेत में ले गए उससे सटी कालोनी की रोड गुजर रही थी। वह रेप के दौरान चिल्लाती रही मगर वहां से गुजर रहे कार और बाइक चालकों ने उसकी चीखों पर ध्यान ही नहीं दिया। पीड़िता के अनुसार दरिंदों के जाने के बाद भी उसने एक कार चालक को रोकने का प्रयास किया मगर उसने मदद नहीं की और भाग निकला। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
nurse gang rape on nh 58: girl asked for help but no one stopped

मोबाइल से वीडियो बनाई और दी वायरल करने की धमकी: पीड़िता ने बताया कि वह दो साल से पैदल ही अस्पताल से घर जाती है। इससे पहले उसने कभी दोनों युवकों को नहीं देखा। पीड़िता ने बताया कि वारदात के दौरान दोनों युवक खड़ी बोली में बात कर रहे थे। दोनों आसपास के किसी गांव के रहने वाले लग रहे थे। रेप के दौरान उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया कि वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता के पिता ने बताया कि रिटायर होने के बाद बच्चों के करियर के लिए उन्होंने हाईवे के किनारे कालोनी में घर बनाया था। उन्हें पता होता कि ऐसा होता तो कब का गाजियाबाद छोड़ दिया होता।

विज्ञापन
nurse gang rape on nh 58: girl asked for help but no one stopped
- फोटो : SELF

पुलिस को शक, दोनों युवक आसपास के: पुलिस के अनुसार युवकों ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिस तरह से सुनसान जगह को चुना उससे साफ है कि वह काफी देर से पीड़िता का पीछा कर रहे थे। पुलिस को शक है कि अस्पताल से ही पीछा करते हुए दोनों ने रेप को अंजाम दिया। दोनों युवक पैदल ही थे ऐसे में पुलिस का मानना है कि दोनों आसपास के ही रहने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed