फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः मेट्रो में डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे एंट्री

Sun, 24 Sep 2017 03:39 PM IST
बृजेश सिंह
बृजेश सिंह Updated Sun, 24 Sep 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
 Debt-credit card will also be able to travel in metro
credit
आपका डेबिट और क्रेडिट कार्ड अब सिर्फ एटीएम से पैसे निकालने या शॉपिंग के काम ही नहीं आएगा, बल्कि उससे मेट्रो में भी सफर कर पाएंगे। मेट्रो में प्रवेश करने से लेकर यात्रा पूरी करने के बाद एएफसी गेट पर किराये का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर पाएंगे।





 
 Debt-credit card will also be able to travel in metro
credit cards
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) एएफसी गेट पर रूपे, वीजा और मास्टर कार्ड जैसे पेमेंट गेटवे से किराया भुगतान शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। डीएमआरसी ने ओपन टिकटिंग को लेकर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट अपग्रेडेशन और पेमेंट गेटवे उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) निकाला है।


 
 Debt-credit card will also be able to travel in metro
मेट्रो
पेमेंट गेटवे उपलब्ध कराने वाली जो भी कंपनी इसमें रुचि रखती है, वह मेट्रो से सीधे संपर्क करती है। कंपनी को न सिर्फ पेमेंट गेटवे उपलब्ध कराना होगा, बल्कि एएफसी गेट अपग्रेड करने से लेकर सभी बैंकों के साथ आर्थिक लेन-देन को लेकर बैंक से समझौता भी कर सकेंगे।डीएमआरसी के मुताबिक, हम कॉमन मोबिलिटी प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Debt-credit card will also be able to travel in metro
दिल्ली मेट्रो - फोटो : self
हम पेमेंट गेटवे के साथ इस तरह आना चाहते हैं कि आप मेट्रो से सफर करने के साथ उससे शॉपिंग भी कर सकें। मेट्रो फीडर बस का किराया भी दे सकें, तो मेट्रो पार्किंग में भी उसी से भुगतान कर सकें। इसके लिए आप बैंक कार्ड (वीजा, मास्टर कार्ड, रूपे पेमेंट गेटवे वाले इनेबल कार्ड) का भी इस्तेमाल कर सकें।


 
विज्ञापन
 Debt-credit card will also be able to travel in metro
मेट्रो
मेट्रो डेबिट व क्रेडिट कार्ड से सफर की शुरुआत मेट्रो फेज-एक, दो के साथ निर्माणाधीन फेज-तीन में भी लेकर आएगी। वर्तमान में कुल 218 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क परिचालन में है। इसमें करीब 1072 एएफसी गेट लगे हैं। फेज-तीन बनने के बाद 167 किलोमीटर नेटवर्क बढ़ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed