{"_id":"57ad514c4f1c1bf240ee472d","slug":"how-brajpal-tevatiya-became-right-hand-of-rajnath-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कैसे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही से राजनाथ सिंह के खास बन गए तेवतिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए कैसे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही से राजनाथ सिंह के खास बन गए तेवतिया
Fri, 12 Aug 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
tevatiya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा नेता ब्रजपाल सिंह तेवतिया का राजनीति सफर भी काफी लंबा है। वर्ष 2000 में वह नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। काफी समय तक राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और वर्ष 2007 में रालोद से मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल वह भाजपा में हैं।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 में वह भाजपा के टिकट पर मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़े थे, हालांकि जीत नहीं सके थे। तेवतिया आगामी विधानसभा चुनाव में भी मुरादनगर विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के लिए मजबूत दावेदार हैं।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तेवतिया केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनके भाई विकास तेवतिया भी गाजियाबाद नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस के सिपाही रह चुके ब्रजपाल सिंह तेवतिया की उनके गांव महरौली में ही रंजिश चल रही है। पूर्व में उनका एक मामले में नाम आया था। बाद में उन्होंने दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा था।
विज्ञापन
5 of 6
tevatiya
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि उन पर हुआ हमला उसी पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। एसएसपी केएस इमेनुएल का कहना है कि घटना की शुरुआती जांच में शेखर चौधरी निवासी रजापुर और मनोज निवासी महरौली का नाम सामने आया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। फिलहाल वह फरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।