फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाती महाराज ने पूछताछ में दिखाया ऐसा सबूत, पुलिस हुई हैरान

Sat, 30 Jun 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
crime branch questions rape accused Daati Maharaj
daati maharaj - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दाती महाराज से एक बार फिर से पूछताछ हुई। दाती महाराज ने इस दौरान पुलिस को सबूत दिखाए। दुष्कर्म का आरोप झेल रहे दिल्ली के छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल राजस्थानी का धैर्य पूछताछ के दौरान शुक्रवार को जवाब दे गया और वे फूट-फूट कर रो पड़े। 
crime branch questions rape accused Daati Maharaj
daati maharaj - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उनसे पीड़िता व अन्य के बारे में पूछताछ की थी। काफी देर बाद वे चुप हुए। पुलिस ने उन्हें कई तथ्य वेरीफाई करने के लिए बुलाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दाती महाराज का पोटेंसी टेस्ट भी कराया जा सकता है। देर शाम तक उनसे चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में पूछताछ जारी थी।
crime branch questions rape accused Daati Maharaj
daati maharaj - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दाती महाराज से 19 जून को पहली बार करीब सात घंटे पूछताछ हुई थी। शुक्रवार को उन्हें करीब साढ़े ग्यारह बजे आने को कहा गया था, मगर वे पौने दस बजे ही पहुंच गए थे। दाती के साथ उनके वकील भी थे। दाती महाराज एक बैग लेकर आए थे। अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि बैग में चने व लकड़ी का कटोरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
crime branch questions rape accused Daati Maharaj
daati maharaj - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि दाती महाराज बैग में अपनी बेगुनाही का सबूत देने के लिए कुछ वीडियो व दस्तावेज भी लाए थे। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने शुक्रवार को पहली बार दाती महाराज से पूछताछ की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरंभ में तो दाती महाराज सवालों का जवाब देते रहे, लेकिन पीड़िता के आरोपों के अलावा अन्य लोगों के आरोप लगाने पर जवाब मांगा गया तो वे बच्चों की तरह फूट-फूट कर रो पड़े। 
विज्ञापन
crime branch questions rape accused Daati Maharaj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आखिर पुलिस अधिकारियों के समझाने पर वह काफी देर बाद शांत हुए। उन्होंने कहा वे निर्दोष हैं और उन्हें फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दाती महाराज से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें वेरीफाई किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की एक टीम पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में भेजी गई है और तथ्यों को वेरीफाई किया जा रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed