फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही सुसाइड केस: फेसबुक पर दोस्ती फिर रिलेशनशिप, कांस्टेबल की लव स्टोरी का खौफनाक अंजाम

Fri, 05 Jun 2020 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Jun 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
constable commits suicide Friendship on Facebook and then relationship see photos
constable commits suicide - फोटो : अमर उजाला।
फेसबुक पर दोस्ती रिलेशनशिप और उसके बाद प्रेमिका द्वारा शादी के लिए बनाए गए दवाब का अंजाम बेहद घातक निकला। प्रेमिका ने उसकी थाने में शिकायत की तो गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने का वादा कर सिपाही ने उसे मना लिया। प्रेमिका को वह कमरे पर ले गया। इसके बाद अचानक सीने में कारबाइन से गोली मारकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने वाला सिपाही सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी का गनर था। 
constable commits suicide Friendship on Facebook and then relationship see photos
constable commits suicide - फोटो : अमर उजाला।
बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात के गांव रसूलपुर पिटारी निवासी मनीत प्रताप सिंह 2018 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में चल रही थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी मुरादाबाद देहात विधानसभा से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में थी। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि मनीत कटघर के आदर्श नगर में कमल गुलशन के मकान में किराए पर रहता था। इसी मकान में दो अन्य सिपाही जमील खान और अनिल कुमार गौतम भी रह रहे थे। अनिल कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि शाम मनीत की मित्र उसके पास आई थी। वह रात में यहां ही मौजूद थी। जिस कारण जमील और अनिल मकान की छत पर सोने के लिए चले गए थे। 
 
constable commits suicide Friendship on Facebook and then relationship see photos
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह करीब चार बजे शोर शराबा होने पर वह नीचे आए तो देखा कि मनीत खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जबकि उसकी कारबाइन भी चारपाई पर पड़ी थी। कमरे में मौजूद युवती ने बताया कि मनीत प्रताप ने खुद को गोली मार ली है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। खबर मिलने पर कटघर और गलशहीद थाने से पुलिस पहुंच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
constable commits suicide Friendship on Facebook and then relationship see photos
विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत प्रथमदृष्टया आत्महत्या ही लग रही है।  युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह कमरे पर पहुंची थी। गुरुवार को दोनों को कोर्ट मैरिज करनी थी। हमारी शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे।

 
विज्ञापन
constable commits suicide Friendship on Facebook and then relationship see photos
constable commits suicide - फोटो : अमर उजाला।
भाई का आरोप, शादी का दबाव बना रही थी युवती
सिपाही के भाई बीरू सिंह ने बताया कि युवती मनीत पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी तनाव में उसके भाई ने आत्महत्या की है।  गुरुवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोली हार्ट और फेफड़ा चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थी। सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed