फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को कमरे में प्रेमी के साथ ऐसी हालत में मिली बहन, देखकर भाई की शर्म से झुक गईं आंखें और फिर...

Wed, 03 Jun 2020 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Jun 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
friend found in offensive condition with sister brother killed young man in sambhal of Uttar Pradesh see photos
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला।
बहन के कमरे में आधी रात डीजे संचालक दोस्त को देखकर आपा खो बैठे युवक और उसके पिता ने लाठियों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जंगल में मरणासन्न हालत में मिले युवक की पहचान गांव सरथल के अवनीत कुमार (28) के रूप में हुई है। यह वारदात संभल जिले के बिलारी थाने के गांव खेड़ा की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी खेमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। 


 
friend found in offensive condition with sister brother killed young man in sambhal of Uttar Pradesh see photos
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस के अनुसार, जब खेड़ा गांव में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई तो वहां चरपाई पर लेटी युवती कराह रही थी। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रात में डीजे संचालक अवनीत कुमार मिलने आया था। परिवार वालों ने दोनों को साथ देखकर बेरहमी से पिटाई की। बाद में अवनीत कुमार को घरवाले जंगल में फेंक आए। वह पूरी रात मरणासन्न हालत में पड़ा रहा। 
 
friend found in offensive condition with sister brother killed young man in sambhal of Uttar Pradesh see photos
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को गांव सरथल निवासी मृतक के पिता मक्खन सिंह ने बिलारी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसमें कहा गया कि उसका बेटा अवनीत कुमार पड़ोस में स्थित संभल जिले के बनियाठेर थाने के गांव खेड़ा निवासी खेमपाल के साथ साझे में डीजे बजाने का काम करता था। कारोबार को लेकर दोनों में कुछ समय से रंजिश थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
friend found in offensive condition with sister brother killed young man in sambhal of Uttar Pradesh see photos
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला।
मक्खन सिंह ने रिपोर्ट में कहा कि सोमवार शाम खेमपाल उनके बेटे अवनीत को अपने साथ ले गया था। लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा। मंगलवार तड़के करीब चार बजे अखबार बांटने वाले एक युवक ने खेड़ा और सरथल गांव के बीच सड़क किनारे एक युवक को मरणासन्न पड़े देखा तो गांव वालों को सूचना दी। इस पर गांववाले और परिजन मौके पर पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
friend found in offensive condition with sister brother killed young man in sambhal of Uttar Pradesh see photos
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला
अवनीत को पहचानकर वो पहले थाने और फिर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मक्खन सिंह के मुताबिक उनके बेटे ने मरने से पहले बताया था कि खेमपाल और कपिल ने रात में उसे बेरहमी से पीटा था। कोतवाल के मुताबिक, आरोपी की घायल बहन ने स्वीकार किया कि इस वारदात को उसके घरवालों ने अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपी खेमपाल ने बताया कि अवनीत रात में उसके घर बहन से मिलने आया था और उसे पीटकर भगा दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed