एक बड़े नेता ने दावा किया है कि सीए एनडी गुप्ता को आम आदमी पार्टी एक डर की वजह से राज्यसभा भेज रही है...
2 of 6
अजय माकन
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता व एनडी गुप्ता के नाम तय करने पर अब कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन ने एनडी गुप्ता को आप व भाजपा की मिलीभगत और सुशील गुप्ता को धन-बल से चुनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र केजरीवाल के खिलाफ दर्ज मामलों को दबाने में लग जाएगा। अजय माकन ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी पार्टी विद डिफरेंस होगी।
राज्यसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के चहेते और जीएसटी समर्थक एनडी गुप्ता और माल बेस्ड लीडर सुशील गुप्ता को राज्यसभा के लिए चयनित करके उन्होंने अपने कथन को सिद्ध कर दिया। साथ ही साबित कर दिया कि आप भाजपा की बी टीम है। माकन ने कहा कि जब से आप ने राज्यसभा की तीन सीटों के लिए नामों की घोषणा की है, तब से पार्टी में बवाल खड़ा हो गया है।
4 of 6
सुशील गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
सुशील गुप्ता ने कांग्रेस से त्यागपत्र देते हुए मुझसे कहा था कि उन्हें दिल्ली से राज्यसभा में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सुशील गुप्ता कांग्रेस में रहते हुए दिल्ली सरकार खिलाफ आयोजित छलावा दिवस में भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे, उन्होंने 36 दिन में ही आप के लिए ऐसा क्या कर दिया कि उनको राज्यसभा भेजने के लिए चुना गया।
माकन ने कहा कि आप को गठित हुए पांच वर्ष हो चुके हैं। इतने से समय में ही पारदर्शिता, आंतरिक लोकतंत्र, भ्रष्टाचार मुक्त जैसे केजरीवाल के दावे इतिहास बनकर रह गए हैं। माकन ने अन्ना हजारे व बाबा रामदेव पर भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी 2014 को यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लोकपाल कानून पास किया था, परंतु आज उसका कहीं अता-पता नहीं है।