सीरियल एफआईआर से फेमस हुई दिल्ली गर्ल कविता कौशिक इन दिनों अपने पति के साथ गोवा घूमने गई हैं। गोवा वेकेशन के दौरान उन्होंने बिकिनी पहने हुए तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद हॉट लग रहीं हैं। लेकिन उनके उनकी तस्वीर पर लिखा कैप्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे हर लड़की को पढ़ना चाहिए। (सभी फोटो- कविता के इंस्टाग्राम अकाउंट से)
चंद्रमुखी चौटाला ने अपनी बिकिनी PICS के साथ लिखा ऐसा कैप्शन, सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल
चंद्रमुखी चौटाला ने अपनी बिकिनी पहनी फोटो पर कैप्शन लिखा है जिसमें वह कह रहीं है- हर लड़की जो बिकिनी पहनना चाहती है कहीं न कहीं अपनी बॉडी के वजह से झिझकती है। वो अपने फैट और शरीर पर दिखने वाले दाग-धब्बे, बर्थ मार्क को लेकर कॉन्शस रहती हैं जिस कारण वह बिकिनी नहीं पहनतीं।
कविता कौशिक ने आगे लिखा- दुनिया का कोई भी उबटन या क्रीम उन दाग-धब्बों को नहीं मिटा सकता। तो क्या हुआ? कविता बताती हैं कि उनके शरीर पर भी ऐसे मार्क्स हैं लेकिन उन्होंने बिकिनी पहनी है।
कविता कौशिक कहती हैं कि हम दूसरों को देख कर अपनी जिंदगी बरबाद नहीं कर सकते, हमें जिम जाना चाहिए, हेल्दी खाना खाना चाहिए और हमारी बॉडी जैसी है उसी में खुश रहना चाहिए।
A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on