फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुराड़ी केस: अब हुआ एक और चौंकाने वाला खुलासा, ललित और टीना की सजा के बदले ली गई जान

Sat, 07 Jul 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
burari case Nine people killed for revenge of Lalit and Tina punishment
burari death case - फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री मामले में शनिवार को नया खुलासा हुआ है। एलटी (यानि ललित व पत्नी टीना) को मिली सजा का बदला लेने के लिए नौ लोगों की जान ली गई। रजिस्टरों में लिखा हुआ है कि अगर कॉपी (रजिस्टर) में लिखी बात नहीं मानी जाती थी तो ललित व टीना खुद को सजा देते थे। 
burari case Nine people killed for revenge of Lalit and Tina punishment
burari death case - फोटो : अमर उजाला
ये सजा के तौर पर छत पर सोते थे और कई दिन तक खाना नहीं खाते थे। रजिस्टर में ललित व टीना को एलटी लिखा हुआ है। ये खुलासा भी हुआ है कि  पांच लोगों की आत्माएं आने के अलावा परिवार के पित्र भी नाराज थे। ये पित्र उसके पिता को बार-बार भेजते थे।   
burari case Nine people killed for revenge of Lalit and Tina punishment
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि 17 दिसंबर, 2017 को लिखा हुआ है कि ईश्वर की सत्ता से मजाक मत करो। मेरा आना साधारण नहीं है। पहले कॉपी(रजिस्टर) का समय निर्धारित करो। उसके अनुसार चलो। सभी एक माला बनकर रहो। सामाजिक व आर्थिक विकास करना है तो समय रहते कॉपी पर ध्यान दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
burari case Nine people killed for revenge of Lalit and Tina punishment
burari death case - फोटो : अमर उजाला
हर काम एलटी को लेकर करवाते हो। उससे बचो। जिम्मेदारी निभाई ओर सजा कम करो। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि जब परिवार के सदस्य रजिस्टर की बात न मानकर गलतियां करते थे तो एलटी खुद को सजा देते थे। इस सजा का बदला लेने के लिए एलटी ने ही परिवार के अन्य सदस्यों की जान ली।
विज्ञापन
burari case Nine people killed for revenge of Lalit and Tina punishment
burari death case - फोटो : जी पाल
एक जगह रजिस्टर में ये भी लिखा हुआ है कि घर के पित्र बिछड़े हुए हैं। उनके कहने पर ही मैं(पिता की आत्मा) बार-बार आता हूं। पिता के बार-बार आने से परेशानी होती है। काम को तरीके से करना शुरू किया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed