फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा: जीआईपी मॉल की छत से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

Sat, 07 Jul 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा Updated Sat, 07 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
young woman committed suicide from jumping off roof in GIP mall noida
gip mall

प्रेमी के बात न करने से परेशान एक युवती ने शनिवार दोपहर सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में युवती ने प्रेमी का नाम लिखा है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके नोएडा आने के बाद शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।



थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही के अनुसार, पुलिस के अनुसार, मूलरूप से कासगंज निवासी शिवानी (25) पुत्री सत्यपाल नोएडा के बरौला गांव में अकेली किराये पर रहती थी और दो वर्ष से मदरसन कंपनी में काम कर रही थी। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे युवती जीआईपी मॉल आई थी। करीब एक घंटे तक वह मॉल में घूमती रही।

young woman committed suicide from jumping off roof in GIP mall noida
gip mall

तीसरी मंजिल पर पहुंचकर कुछ देर तक बैठकर सोचती रही। इसके बाद दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवती सिर के बल नीचे गिरी, जिससे उसका सिर फट गया। वहां मौजूद गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना मॉल के कंट्रोल रूम को दी। मॉल प्रबंधन एंबुलेंस से युवती को लेकर कैलाश अस्पताल गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। तब तक मॉल प्रबंधन ने पुलिस को भी हादसे की सूचना दे दी थी। पुलिस के आने तक मॉल प्रबंधन ने घटनास्थल को फीता लगाकर घेर दिया था। महिला सिपाही ने युवती के कपड़ों की तलाशी ली तो मोबाइल और एक पर्स बरामद हुआ। पर्स की जांच में सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें युवती ने ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 निवासी धर्मराज को प्रेमी बताया है। साथ ही, लिखा है कि धर्मराज उससे कई दिनों से बात नहीं कर रहा था। परेशान होकर उसने जान दे दी।

young woman committed suicide from jumping off roof in GIP mall noida
gip mall
प्रेमी से संपर्क करने का प्रयास
युवती ने सुसाइड नोट में जिस प्रेमी का नाम लिखा है, उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक से मामले में पूछताछ की जाएगी। इससे वजह और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस युवती की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। फिलहाल, युवक से संपर्क नहीं हो सका है।

युवती के गिरने से मचा हड़कंप
शनिवार और छुट्टी का दिन होने से मॉल में काफी भीड़ थी। युवती के कूदते ही महिलाओं और बच्चों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि युवती कूदी है या खुद नीचे गिरी है। लोग युवती के तीसरी मंजिल से फिसलकर गिरने का कयास लगाते रहे। मौके पर पहुंचे मॉल के गार्डों ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाकर घटनास्थल को पुलिस जांच के लिए घेर दिया। साथ ही, गार्डों ने भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
young woman committed suicide from jumping off roof in GIP mall noida
gip mall

पहली मंजिल पर पहले लगा था जाल
जीआईपी मॉल में पहले भी ऊपर की मंजिलों से गिरकर मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए मॉल प्रबंधन ने पहली मंजिल की रेलिंग पर नायलॉन का मजबूत जाल लगा रखा था। ये जाल ऊपर की मंजिल से गिरने वालों की जान बचाने के लिए लगाया गया था, लेकिन कुछ समय से मॉल प्रबंधन ने जाल हटा दिया था। हालांकि, मॉल प्रबंधन की तरफ से भूतल समेत सभी मंजिलों पर सीढ़ियों के आसपास की खाली जगह पर गार्ड तैनात किए गए हैं। गार्ड वहां खड़े होने वालों या बैठने वालों या रेलिंग से झांकने वालों को रोकते हैं, ताकि कोई हादसा न हो।

विज्ञापन
young woman committed suicide from jumping off roof in GIP mall noida
demo pic

मॉल में गिरने से हुई मौत के मामले
24 जनवरी 2011 : सेंटर स्टेज मॉल (सीएसएम) की छठवीं मंजिल से गिरकर 20 साल के बीबीए छात्र की मौत। युवक ने प्रेम प्रसंग में की थी खुदकुशी।
11 अक्तूबर 2012 : सीएसएम मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने की थी खुदकुशी।
07 जनवरी 2013 : जीआईपी मॉल में तीसरी मंजिल से फिसलकर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत।
03 नवंबर 2016 : गृह क्लेश से तंग आकर सेक्टर-37 निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ने सीएसएम मॉल की पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी।
14 दिसंबर 2016 : वैशाली स्थित शॉप्रिक्स मॉल में तीसरी मंजिल से कूदकर 22 साल के युवक ने जान दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed