{"_id":"638577b94c9d8f0c054059c4","slug":"anjan-das-murder-case-poonam-and-deepak-hid-their-heads-last-like-aftab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा जैसी एक और वारदात: आफताब की तरह पूनम और दीपक ने सबसे आखिर में सिर को लगाया था ठिकाने, खौफनाक है कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा जैसी एक और वारदात: आफताब की तरह पूनम और दीपक ने सबसे आखिर में सिर को लगाया था ठिकाने, खौफनाक है कहानी
Tue, 29 Nov 2022 08:59 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:59 AM IST
विज्ञापन
Anjan Das murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के पांडव नगर में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह एक और वारदात सामने आई है। पत्नी पूनम देवी (48) ने बेटे दीपक (25) के साथ मिलकर पति अंजन दास (48) की चाकू से वारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने पहले शरीर से खून बहाया और फिर शव के 10 टुकड़े कर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद तीन-चार दिन तक शव के टुकड़ों को त्रिलोकपुरी और पांडव नगर में फेंकते रहे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांडव नगर में मानव शरीर के टुकड़े मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझाते हुए सोमवार को मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अंजन दास के शव के छह टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर शरीर के बाकी टुकड़ों की तलाश कर रही है।
अंजन दास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पूनम और दीपक ने भी आफताब की तरह अंजन दास के सिर को सबसे आखिर में ठिकाने लगाया था। इनको लगता था कि सिर पहले फेकेंगे तो पहचान हो जाएगी और दोनों पकड़े जाएंगे। आरोपियों ने अंजन दास के सिर को जमीन में गाड़ दिया था।
अंजनदास और पत्नी पूनम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पांडव नगर के रामलीला मैदान में 5 जून को पैरों के टुकड़े मिले थे। इसके बाद कुछ दिन तक मानव शरीर के और टुकड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी पूनम और बेटा दीपक
- फोटो : अमर उजाला
जिसे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े समझकर दक्षिण जिला ने पूर्वी जिला पुलिस से संपर्क किया था। फोरेंसिक जांच में पता लगा कि वह पुरुष के शरीर के टुकड़े हैं। पांडव नगर थाने में मामला दर्जकर जांच अपराध शाखा में तैनात एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश शर्मा व एसआई अमित ग्रेवाल की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
दीपक के हाथ में शव के टुकड़े और पीछे मां
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक महिला और पुरुष ने 31 मई से 1 जून के बीच शरीर के इन टुकड़ों को रामलीला मैदान और अशोक विहार के गंदे नाले समेत अन्य जगहों पर फेंका था।
पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक महिला और पुरुष ने 31 मई से 1 जून के बीच शरीर के इन टुकड़ों को रामलीला मैदान और अशोक विहार के गंदे नाले समेत अन्य जगहों पर फेंका था।