फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़, सामने आया ड्रग्स कनेक्शन, मुंबई से अरेस्ट आफताब का दोस्त

Tue, 29 Nov 2022 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Nov 2022 08:13 AM IST
विज्ञापन
Shraddha murder case aftab amin poonawalla Friend arrested from Mumbai has links with smugglers
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नया खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का ड्रग्स कनेक्शन से संबंधित महत्वपूर्ण इनपुट्स मिले हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूरत पुलिस ने आफताब  के एक दोस्त को मुंबई से गिरफ्तार किया है, इसका ड्रग्स तस्करों से संबंध हैं। दिल्ली पुलिस जल्द ही सूरत पुलिस से संपर्क करने जा रही है। ये बात पहले ही सामने आ चुकी है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश से गांजा लेकर दिल्ली आया था। पुलिस हिमाचल के भी ड्रग्स कनेक्शन को खंगाल रही है।  पुलिस के अनुसार आफताब के इस दोस्त की जानकारी सूरत पुलिस से ली जा रही है। 
Shraddha murder case aftab amin poonawalla Friend arrested from Mumbai has links with smugglers
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस
आरोपी दोस्त का नाम फैसल मोमिन है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है आफताब कब से इसके संपर्क में था। क्या आफताब इससे ड्रग्स लेता था, इस बात की जांच की जा रही है। 


 
Shraddha murder case aftab amin poonawalla Friend arrested from Mumbai has links with smugglers
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी का पिता पुलिस रडार पर 
जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब आफताब का पिता अमीन पूनावाला भी पुलिस के रडार पर आ गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha murder case aftab amin poonawalla Friend arrested from Mumbai has links with smugglers
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के वसई पहुंची दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा का 2020 का शिकायती पत्र सामने आने के बाद पुलिस को शक है कि अमीन पूनावाला लगातार अपने बेटे आफताब के संपर्क में था। सवाल ये खड़ा होता है कि इस दौरान उसने श्रद्धा के बारे में आफताब से क्यों नहीं पूछा।
विज्ञापन
Shraddha murder case aftab amin poonawalla Friend arrested from Mumbai has links with smugglers
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
क्या पिता ने सामान शिफ्ट करने में मदद की थी?
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को यह भी शक है कि 5 जून को जब आफताब पैकर्स एंड मूवर्स एजेंसी के जरिये अपना सामान वसई से दिल्ली शिफ्ट कर रहा था, उस वक्त अपने पिता और परिवार से मिलने उनके घर पर गया था। क्या उसके पिता ने सामान शिफ्ट करने में मदद की थी। दिल्ली पुलिस इन सभी कोणों से जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed