फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं मिला शिप्रा का सुराग

Thu, 03 Mar 2016 07:37 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

after two days police did not find any clue of shipra kidnaping

नोएडा से गायब हुई फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक के केस के सीएम तक पहुंचते ही ‌नोएडा पुलिस समेत जिला गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने भी हरकत में आ गई है। जिला के डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने माना है कि नोएडा पुलिस से प्रारंभिक जांच में बड़ी चूक हुई है और लापरवाही भी बरती गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने नोएडा पुलिस को दो घंटे का अ‌ल्टीमेटम देते हुए शिप्रा को ढूंढ कर लाने को कहा है।

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

after two days police did not find any clue of shipra kidnaping

फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक का अपहरण हुए दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मंगलवार शाम पुलिस ने विजया एंक्लेव के पास शिप्रा की स्विफ्ट कार जहां मिली थी, वहां घटना का नाट्य रूपांतरण भी किया। इसके अलावा अधिकारियों ने नोएडा से दिल्ली जाने वाले तीन प्रमुख मार्गों पर देर रात तक मंथन किया। शिप्रा की लास्ट लोकेशन लाजपत नगर में मिली है। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि यहीं से शिप्रा को दिल्ली ले जाया गया होगा। (रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव/ अमर उजाला, नोएडा)

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

after two days police did not find any clue of shipra kidnaping

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि शिप्रा के पति चेतन मलिक, पिता सतीश कटारिया, सेक्टर-37 के सभी गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित करीब 45 लोगों से गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस की चार स्पेशल टीम ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर-29 स्थित विजया एंक्लेव, सेक्टर-37 के सभी गेट पर लगाई गई। शिप्रा का एक पोस्टर भी तैयार किया गया जिसे सभी जगहों पर चस्पा करने के साथ-साथ उस पोस्टर को दिखाकर लोगों से जानकारी जुटाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

after two days police did not find any clue of shipra kidnaping

इन इलाकों के सभी सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस जांच कर रही है। जिस तरह से कार पार्क थी उससे प्रतीत होता है कि किसी जानकार ने वारदात अंजाम दी है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि लाजपत नगर ले जाकर मोबाइल से जानबूझकर दिल्ली कंट्रोल रूम को कॉल की गई हो। ऐसे कई सवाल हैं जिनके उत्तर तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।


विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

after two days police did not find any clue of shipra kidnaping

मामले की पल-पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद पुलिस के आला अधिकारियों से ले रहे हैं। इसी तरह गाजियाबाद से अपहरण की गई दीप्ति सरना केस पर भी सीएम की नजर थी और गाजियाबाद पुलिस ने 36 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया था। सीएम की सख्ती के बाद आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडे ने एसपी सिटी ऑफिस में डेरा डाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed