फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में एक साथ 25 हजार पुलिसकर्मियों का प्रमोशन, 15 हजार जवानों की होगी भर्ती

Tue, 03 Jan 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
15000 jawans will be recruited in delhi police
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा दिल्ली पुलिस में जल्द ही 15 हजार जवान भर्ती किए जाएंगे। गृहमंत्रालय ने जवानों की भर्ती के लिए आखिरी मंजूरी व पद बनाने के लिए वित्त मंत्रालय को फाइल भेज दी गई है। इन नए जवानों की भर्ती से दिल्ली में आत्मसम्मान की सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने ये बातें शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित दिल्ली पुलिस के अलंकरण समारोह में कहीं। दिल्ली पुलिस में पहली बार विभिन्न रैक के 25 हजार से ज्यादा जवानों को पदोन्नति दी गई है। इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए अलंकरण समारोह आयोजित किया गया था। समोराह में पदोन्नत हुए करीब-करीब सभी पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद थे।

15000 jawans will be recruited in delhi police
delhi police - फोटो : अमर उजाला

राजनाथ ने कहा कि देश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को एकसाथ पदोन्नत किया गया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को योग्य पुलिसकर्मियों को पदोन्नत करने का आदेश दिया था। उम्मीद है कि इसी साल दिल्ली पुलिस की क्षमता एक लाख हो जाएगी। उन्होंने दिल्ली को सुरक्षित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को लोगों की आवाज व समस्या को सुनना चाहिए। पुलिसकर्मी इस मंत्र का ध्यान रखें कि बेगुनाह फंसे नहीं और गुनहगार बचें नहीं।

15000 jawans will be recruited in delhi police
- फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री ने कहा कि जहां पुलिस के जवान को रैंक पहनाने का गौरव उन्हें हासिल हुआ है, वहीं पुलिसकर्मियों के चेहरों की खुशी को देखकर कुछ अच्छा करने की अनुभूति हुई है। पुलिस जवानों की पदोन्नति से उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी छलकी होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व वर्तमान में केन्द्रीय गृहमंत्री होने का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस व अर्धसैनिक बलों में पूरी जिंदगी पदोन्नति नहीं मिलती है और मिलती है तो सेवाकाल खत्म होने के कुछ साल पहले मिलती है। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगराम अहीर व किरण रिजिजू, दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा, दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी समेत पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
15000 jawans will be recruited in delhi police
- फोटो : अमर उजाला

पदोन्नति से ऊर्जा संचारित होती है : पुलिस आयुक्त: दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने अलंकरण समारोह में कहा कि पुलिस परिवार कल्याण समिति के साथ कई कॉलोनियों में गए। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने अपनी व्यथा सुनाई। सरकारी नौकरी में पदोन्नति एक पुलिसकर्मियों में एक नई ऊर्जा होती है। पदोन्नति से पुलिसकर्मी काम करने के लिए प्रेरित होते हैं। दिल्ली पुलिस में सिपाही व हवलदार रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने पदोन्नत हुए पुलिसर्मियों की कंधे पर स्टार लगाया। 

विज्ञापन
15000 jawans will be recruited in delhi police
- फोटो : अमर उजाला

खुशी में 26 किलोमीटर दौड़े: दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने इतनी संख्या में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति करवाई है। पुलिस आयुक्त के इस कदम की प्रशंसा करने और सम्मान देने के लिए एसआई से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सुमन, सुरजीत सिंह शौकीन, अरुण कुमार, अनुपम भूषण और रजनीश शर्मा समेत करीब 25 इंस्पेक्टर ने 26 किलोमीटर की दौड़ लगाई। ये पुलिस अधिकारी सेक्टर-19 द्वारका स्थित दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी कार्यालय से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक दौड़कर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed