फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैं चाहें जहां लगाऊं पोस्टर...मेरी मर्जी, फव्वारे की जगह उठ रही बदबू

Tue, 03 Jan 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 03 Jan 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
... Where do I want my will I posters, stink up the place of fountains
नोएडा के सेक्टर 5 में हरौला स्थित पार्क की जाली तक पर लोगों ने बैनर पोस्टर लगा रखे हैं। - फोटो : अमर उजाला
दादरी, जेवर और दनकौर में विज्ञापन वाले पोस्टर-बैनर लगाने की अनुमति देने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायत में न कोई अधिकारी है और न ही कोई विभाग। लोग मनमाने तरीके से पोस्टर-बैनर लगा रहे हैं, जिससे कस्बे के बाजार और सड़कें पोस्टर-बैनर से अटे पड़े है।

बिजली के खंभे तो छोड़ देते...

... Where do I want my will I posters, stink up the place of fountains
बिजली के खंभों तक को पोस्टर चिपकाने से नहीं बख्‍शा है। - फोटो : अमर उजाला
बिजली के खंभों भवनों पर भी होर्डिंग की भरमार है। हालांकि दादरी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह ही जिन स्थानों या सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग और बैनर लगे थे। उनको हटवा दिया गया है। अगर कोई दोबारा ऐसा करता है तो उसको हटाने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
 

डीएम ने दिए पोस्टर-बैनर को हटाने के निर्देश

... Where do I want my will I posters, stink up the place of fountains
नोएडा का सेक्‍टर 22 स्थित बस स्टैंड जहां, बसों की डिटेल तो नहीं, पर पोस्टर जरूर लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में लगे हुए पोस्टर और बैनर हटाने के निर्देश दिए हैं। आचार संहिता का पालन करने के लिए जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में टीमेें बनाई गई हैं, उनकी बैठक करके निर्देश दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थाओं के पास न तो इसका विभाग है और न ही कोई अधिकारी

... Where do I want my will I posters, stink up the place of fountains
file photo - फोटो : अमर उजाला
इस क्रम में सरकारी संपत्ति को भी नहीं बख्शा जा रहा। दादरी नगर नगर पालिका परिषद और दनकौर, जेवर में नगर पंचायत व्यवस्था है, फिर भी क्षेत्र में लगने वाले बैनर-पोस्टर और होर्डिग लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं लेनी पड़ती है। दरअसल इन संस्थाओं के पास न तो इसका विभाग है और न ही कोई अधिकारी तैनात है। कोई नीति भी नहीं बना रखी है। इस वजह से लोग बिना अनुमति के ही बाजार और सड़कों पर पोस्टर-बैनर लगा लेते हैं। 
विज्ञापन

पानी की फुहार की जगह कूड़े की बदबू से जीना मुहाल हो गया है

... Where do I want my will I posters, stink up the place of fountains
नोएडा में जो स्‍थान सुंदरता बढ़ाने के लिए फव्वारे लगाने को तय किया गया था, वह अब कूड़ेदान बन गया। - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो नोएडा शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए रोज स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन शहर में शीतलता और सुंदरता के विस्तार को लगाया गये फव्वारे का तो पता नहीं है पर फव्वारे वाले स्‍थान पर काफी मात्रा में कूड़ा रोजाना इकट्ठा हो रहा है। यानी पानी की फुहार की जगह कूड़े की बदबू से जीना मुहाल हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed