फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर का असर: अमर उजाला में लगी खबर से मिल गयी कुंभ में खोई बंगाल की फूगा गोरांय

Sat, 09 Feb 2019 08:19 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 09 Feb 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Bengal's lost woman got news from the amar ujala
Kumbh 2019

मौनी अमावस्या पर चार फरवरी को कुंभ क्षेत्र में स्नान करने आई सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने परिजनों से छूट गईं थी। उनमें से ज्यादातर अभी भी भूले भटके शिविरों में अपनों के आने का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को एक अच्छी सूचना आई।


 

Kumbh 2019: Bengal's lost woman got news from the amar ujala
Kumbh 2019

मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की फुगा गोरांय (45) भी अपने समूह के साथ 2 फरवरी को ही मेले में आ गयी थी। 4 फरवरी को स्नान करने के बाद वह भीड़ में खो गयी। साथ के और लोगो नें पहले स्वयं ढूंढा फिर खोया पाया केंन्द्र जाकर उनका नाम अनाउंस करवाया पर वह केन्द्र तक न पहुंच सकी। गांव से आए लोगों नें कुछ घंटे इंतजार किया और फिर वो वापस चले गए।

Kumbh 2019: Bengal's lost woman got news from the amar ujala
खोया पाया केन्द्र

हिंदी की जानकारी न होने के कारण फुगा गोरांय दिनभर मेले में परेशान होकर इधर-उधर अपने लोगो को खोज रही थी। किसी तरह खोया पाया केंन्द्र पहुंची। वहां घंटों इंतजार किया पर कोई भी नही आया। रात को पुलिसकर्मियों ने उन्हें सेक्टर 4 स्थित खोए महिलाओं और बच्चों के लिए बनाए गए हेमवती नन्दन बहुगुणा कैम्प ले गए। वह वहां रोती बिलखती रही, जिसके कारण बुखार भी आ गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh 2019: Bengal's lost woman got news from the amar ujala
kumbh

दूसरे दिन अमर उजाला के रिपोर्टर वहां पहुंचे तो वहां मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्या बताई, उनकी फोटो ली गयी और अखबार में प्रमुखता के साथ खबर छापी गयी। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भतीजे साधुनाथ नें अमर उजाला के वेब पोर्टल (https://www.amarujala.com/) में फोटो देखा और परिवार के लोगो को दिखाया।

विज्ञापन
Kumbh 2019: Bengal's lost woman got news from the amar ujala
Kumbh 2019

पति दिगार गोरांय, भाई राधानाथ और साधुनाथ नें तुरंत ट्रेन पकड़ी और प्रयाग आ गए। वह सबसे पहले उन्हें खोजते-खोजते मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित अमर उजाला के दफ्तर पहुंचे। यहां से और जानकारी इकट्ठा की और फिर गए हेमवती नन्दन बहुगुणा कैम्प जाकर फुगा गोरांय से मिले। परिवार को देखते ही फूगा रोने लगी। यह देखकर पति की भी आंखे भर आयी। परिवार के लोगो नें अमर उजाला को धन्यवाद दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed