फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल हादसे के बाद सामने आईं ये लापरवाहियां, नदी में गिरीं दो बोगियां

Wed, 28 Dec 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 05:42 PM IST
सार

बुधवार सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस की 14 बाेगियां बेपटरी हाे गई।

विज्ञापन
BREAKING NEWS: The second major railway accident occurred in Kanpur These illresponsbility
कानपुर में दूसरे बड़े रेल हादसे से मचा हड़कंप
कानपुर के पास रूरा में बुधवार तड़के हुए दूसरे बड़े रेल हादसे के बाद रेलवे की तमाम खामियां सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी लापरवाही तो ये है कि पुखरायां रेल हादसे से कोई सबक क्यों नहीं लिया गया? एक ओर भारत को डिजिटल बनाने की कवायद चल रही है तो दूसरे ओर ऐसे रेल हादसों से निपटने के लिए कोई सटीक इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे। एक दिन पहले ही पुखरायां के पास ही इदौर-पटना एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार होते-होते बची थी। पटरी टूटी होने की बात सामने आई थी। बुधवार को हुए रेल हादसे में अजमेर सियालदह एक्सप्रेस की दो बोगियां नहर में गिर गई। 

हादसे के बाद एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा

BREAKING NEWS: The second major railway accident occurred in Kanpur These illresponsbility
घायलों को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दूसरे बड़े रेल हादसे के एक घंटे बाद भी कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यही नहीं इलाकाई लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बोगियों से बाहर निकाला जा रहा था। इससे एक बात तो साफ हो गई कि रेलवे विभाग हादसों को लेकर अलर्ट नहीं है। 

पटरियां क्यों नहीं चेक हुईं

BREAKING NEWS: The second major railway accident occurred in Kanpur These illresponsbility
कानपुर में दूसरा बड़ा रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल स्टेशन जहां लगभग हर गाड़ी रुकती है। इसके बावजूद यहां का रेलवे प्रशासन आराम से काम करता है। पुखरायां रेल हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि अब ये रूरा के पास दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। पटरियों की जांच में घोर लापरवाही सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्री को ट्विट के बाद ये जवाब

BREAKING NEWS: The second major railway accident occurred in Kanpur These illresponsbility
कानपुर में दूसरे बड़े रेल हादसे से मचा हड़कंप
कानपुर के रूरा में दूसरे बड़े रेल हादसे के बाद एक यात्री ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्विटर पर कानपुर देहात में बड़े ट्रेन हादसे के बारे में ट्विट किया। ट्विट पर अदिति नाम की लड़की ने कहा कि कानपुर देहात के पास बड़ा रेल हादसा हुआ लेकिन कोई अधिकारिक पुष्टि अभी तक क्यों नहीं की गई। दो घंटे बीत चुके हैं लेकिन कोई हेल्पलाइन नंबर नहीं जारी किया गया।  
विज्ञापन

कब तक जर्जर पटिरयों पर दौड़ेगी जिंदगी

BREAKING NEWS: The second major railway accident occurred in Kanpur These illresponsbility
कानपुर में दूसरे बड़े रेल हादसे से मचा हड़कंप
कानपुर में पिछली रेल दुर्घटना और इस दुर्घटना का कारण पहली नजर में तो एक जैसा ही लग रहा है। सवाल ये उठता है कि रेलवे प्रशासन सतर्क क्यों नहीं है। कब तक जर्जर पटरियों में ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। आखिर इन पुरानी पटरियों को बदला क्यों नहीं जा रहा?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed