फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं देखी होगी ऐसी दोस्ती, मरते दम तक नहीं छोड़ा एक दूजे का साथ

Tue, 27 Dec 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
death of two close friends hit by train
दोनों दोस्तों की मौत की खबर सुन परिजन दौड़ते-दौड़ते पहुंचे रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
धर्म-वीर की जोड़ी कहलाने वाली दो दोस्तों की 'दोस्ती की दास्तां' आज रेल के पहियों तले कुचल गई। दोनों के बीच इतनी पक्की दोस्ती थी कि मरते दम तक दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।








 

इनकी दोस्ती के चर्चे फैले थे दूर-दूर तक

death of two close friends hit by train
संत कुमार और रवि की मौत की खबर मिलने पर घटनास्थल पर दौड़ते दौड़ते पहुंचे परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला
इन दोनों की दोस्ती के चर्चे दूर-दूर तक थे। मशहूर होने का बढ़ा कारण था, दोनों के बीच उम्र का अंतर। एक की उम्र 50 साल थी तो दूजा उसकी उम्र का आधा यानी 25 साल का... परीचित इन्हें टोकते रहते थे कि बेटा अपनी हमउम्र के लोगों से दोस्ती मेलजोल ठीक है। लेकिन दोनों ने कभी किसी की नहीं सुनी और दोनों के बीच दोस्ती हमेशा कायम रही। यही वजह है शायद कि मरते दम तक इन्हें कोई जुदा न कर सका।  

 

दोनों दोस्तों का घर था आमने-सामने

death of two close friends hit by train
मृतक संत कुमार और रवि की लाश को घेर कर खड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
औरैया के दिबियापुर थानाक्षेत्र में शास्त्री नगर के रहने वाले संत कुमार(50) और रवि(25) के बीच घनिष्ठ मित्रता थी। दोनों का घर आमने-सामने ही है। जब भी कहीं जाना होता तो दोनो साथ ही निकलते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दोस्त जहां जाते थे साथ जाते थे

death of two close friends hit by train
रोते बिलखते परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह भी दोनों एकसाथ निकले। दोनों दिबियापुर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे थे संत कुमार थोड़ा आगे बढ़ गया था जबकि रवि थोड़े ही फांसले पर पीछे चल रहा था। रवि ने देखा पीछे से शताब्दी ट्रेन बड़ी तेजी से आ रही है और संत कुमार का ध्यान कहीं और है। वह फौरन संत कुमार की और लपका और उसे झटककर पीछे करने की कोशिश की। लेकिन तब तक ट्रेन बहुत पास आ चुकी थी।
 
विज्ञापन

खून से लथपथ होने के बावजूद पहचानने में नहीं लगा एक मिनट

death of two close friends hit by train
दोनों की मौत पर परिवार गहरे सदमें में - फोटो : अमर उजाला
दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद वहां भीड़ जमा हो गई। देखा तो दोनों में सांस बाकी नहीं बची थी। खून से लथपथ होने के बावजूद दोनों को पहचानने में लोगों ने एक मिनट नहीं लगाया। इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर की सूचना पाकर मौके पर जीआरपी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही लोगों से मिली सूचना के आधार पर दोनों के घरवालों को सूचित कर दिया।      
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed