{"_id":"585259b84f1c1bdd5d64b1e4","slug":"world-famous-rock-garden-creator-nekchand-life-profile-and-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल में कबाड़ से बनाई जंगल में जन्नत, जो वर्ल्ड फेमस, 10 खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 साल में कबाड़ से बनाई जंगल में जन्नत, जो वर्ल्ड फेमस, 10 खास बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
नेकचंद एक्सीलेंस अवार्ड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हें पत्थरों का जादूगर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 18 साल में जंगल में जन्नत बना दी, जो आज वर्ल्ड फेमस है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
पद्मश्री नेकचंद
- फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में बसा रॉक गार्डन स्वर्गीय नेकचंद की 18 साल की तपस्या का परिणाम है, जो केवल कूड़े और कबाड़ से बनी है। जो दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। स्व. नेक चंद ने रॉक गार्डन का निर्माण प्रशासन की अनुमित के बिना चोरी छिपे शुरू किया था। गार्डन के निर्माण के लिए उन्होंने साईकल पर पत्थर और कंधों पर पानी ढोया उसके बाद ही वह इस अनूठे कलाकृति का निर्माण करने में कामयाब हुए।
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद
- फोटो : फाइल फोटो
1956 में शहर से कबाड़ लाकर नेक चंद ने जंगल में अकेले ही निर्माण शुरू कर दिया। अधिकारियों को इसके बारे में 1975 में भनक लगी। तब तक चार एकड़ में कलाकृतियां बन चुकी थीं। नियमों के खिलाफ मानते हुए इसे गिराने की तैयारी की जाने लगी तो लोग नेक चंद के समर्थन में आ गए तो लेंडस्केप एडवायजरी कमेटी ने अनुमति दे दी। तत्कालीन चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. एमएस रंधावा ने इसे रॉक गार्डन का नाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में पहली सड़क का निर्माण नेक चंद सैनी ने ही किया था। पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में नौकरी करते हुए उन्होंने सबसे पहले प्रेस बिल्डिंग वाली सेक्टर-17 और 18 की डिवाइडिंग रोड बनाई। उसके बाद एक-एक कर बाकी सड़कें बनीं। उनकी बनाई सड़क पर पांच साल पैचवर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती थी।
विज्ञापन
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद
- फोटो : फाइल फोटो
कैपिटल कांप्लेक्स प्रोजेक्ट के रि. एसडीओ बहादुर सिंह बताते हैं कि नेकचंद ने रॉक गार्डन का निर्माण एक छोटी-सी कुटिया से किया था। नेक चंद साइकिल पर पत्थरों की तलाश में निकलते थे। सकेतड़ी, नेपली और कसौली से वह अलग-अलग साइज के पत्थर चुन कर लाते। फिर किसी को मुंह तो किसी को सूंड बना देते। शुरुआत में पहले झोपड़ी बनाई। वह गोबर से लिपाई करते। रॉक गार्डन के फेज-2 में रखी गईं कलाकृतियां। इन्हें नेकचंद ने खुद बनाया था।