रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद को 92वीं जन्मदिवस पर उनके परिवार और चहेतों ने अलग ही अंदाज में याद किया गया। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
रॉक गार्डन में नेकचंद का बर्थडे सेलिब्रेशन
इस मौके पर रॉक गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार परिमल राय और चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने दीप जलाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर पद्मश्री नेकचंद की पत्नी कमला सैनी, बेटे अनुज सैनी, चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद भी उपस्थित रहे।
3 of 7
रॉक गार्डन में नेकचंद का बर्थडे सेलिब्रेशन
इस दौरान यहां घूमने आए लोगों ने भी सीमेंट के केक पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान परिमल राय ने कहा कि नेकचंद द्वारा रॉक गार्डन का निर्माण किया गया है और पर्यटक इसे देखने आते हैं। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकाता है। नेकचंद की जयंती का कार्यक्रम रॉक गार्डन सोसाइटी, टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित किया गया।
4 of 7
रॉक गार्डन में नेकचंद का बर्थडे सेलिब्रेशन
रॉक गार्डन फेज-2 में चंचल भारती और कलाकारों ने कव्वाली की मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों को अनुज सैनी ने पेंटिंग देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हुए पेंटिंग, किड्स और म्यूजिकल चेयर कंपटीशन में स्टूडेंट्स ने भाग लिया। रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद की पत्नी कमला सैनी और बेटे अनुज सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम को शानदार तरीके से मनाया गया। उन्होंने प्रशासन के सहयोग का धन्यवाद किया।
5 of 7
रॉक गार्डन में नेकचंद का बर्थडे सेलिब्रेशन
इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव और रॉक गार्डन सोसायटी के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल ने बताया कि फरवरी से डाल म्यूजियम पर्यटक देख सकेंगे। इसका काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसमें नेकचंद की बनाई गई वेस्ट मैटीरियल की डाल रखी जाएंगे। यहां पर पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।