वर्ल्ड कप में अफ्रीकियों की धज्जियां उड़ाने वाले युजवेंद्र चहल को पिता ने एक बड़ा ऑफर दिया है। वहीं मां ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि बस वर्ल्ड कप खत्म होने की देर है, फिर कर देंगे हम वो काम भी।
2 of 5
Yuzvendra Chahal
- फोटो : social Media
एक तरफ जहां टीम इंडिया का स्टार गेंदबाज वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर जीत दिला रहा है, वहीं दूसरी ओर युजवेंद्र चहल के घर लगातार रिश्तेदारियों से शादी के प्रस्ताव आने शुरू हो गए हैं। परिजनों ने भी शादी की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। युजवेंद्र चहल के पिता एडवोकेट केके चहल ने बताया कि शादी के प्रस्ताव आ रहे हैं, लेकिन बेटा अभी वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त है, जिसकी वजह से शादी करने का फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
3 of 5
Yuzvendra Chahal
- फोटो : amar ujala
पिता ने बताया कि वर्ल्ड कप के बाद युजवेंद्र चहल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अभी कोई ऐसी लड़की नहीं मिली है, जिससे शादी की जा सके। लेकिन वर्ल्ड कप के तुरंत बाद ही एक संस्कारी और घरेलू लड़की ढूंढकर शादी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़की को बेटा ढूंढे या फिर हम। जैसे ही अच्छी संस्कारी लड़की मिलेगी शादी कर दी जाएगी। अभी शादी को लेकर जल्दबाजी भी नहीं है, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद परिवार शादी के लिए तैयार है।
युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप में पहले ही मैच में रिकॉर्ड बनाते हुए दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद युजवेंद्र चहल ने पिता केके चहल को फोन कर मैच की जानकारी दी तो वे बोले कि ऐसे ही लगे रहो, आज पूरे देश को आप पर गर्व है। वहीं युजवेंद्र चहल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जिताने का प्रयास करूंगा। भगवान ने चाहा तो वर्ल्ड कप लेकर ही लौटेंगे।
5 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
बता दें कि वर्ल्ड कप खेलने के लिए जाने से पहले युजवेंद्र ने अपने माता-पिता से कहा था कि इस बार कुछ बड़ा होने वाला है। वे टीम को वर्ल्ड कप जिताने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों की कमजोरी पता करुंगा और फिर उसका हल निकाला जाएगा। युजवेंद्र ने जो कहा था वो करके दिखाया, वो भी पहले ही मैच में। अब आगे देखना है कि उनकी रणनीति कितनी कारगर साबित होती है।