सरकार ने पासपोर्ट बनाने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इससे लागू कर दिया गया है और इससे आवेदकों को बड़ा फायदा होगा, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दरअसल, तत्काल पासपोर्ट लेने वालों की फेहरिस्त लंबी हो गई है। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने हर दिन 20 पासपोर्ट बनाने की संख्या में इजाफा कर 30 कर दिया है। इसके साथ ही सामान्य पासपोर्ट की संख्या भी 300 से बढ़ाकर 330 कर दी गई है।
विदेश मंत्रालय का यह आदेश क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ में लागू हो चुका है। देश के हजारों लोगों को अचानक विदेश जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें तत्काल पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। वह कार्यालयों में आवेदन करते हैं, लेकिन तत्काल पासपोर्ट चाहने वालों की लाइनें लंबी होती हैं।
तत्काल पासपोर्ट की ज्यादा मांग के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए अब हर दिन तत्काल पासपोर्ट के लिए 30 आवेदन स्वीकार होंगे। सामान्य पासपोर्ट की संख्या भी बढ़ने से लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
इस नई व्यवस्था के साथ ही पासपोर्ट बनाने का रिकॉर्ड भी बनेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधीक्षक सहदेव कौशिक कहते हैं कि नए आदेश क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में लागू हो गए हैं। इससे लोगों को लाभ मिल रहा है। कार्यालय में आने वाले आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की जाती है।