{"_id":"598448aa4f1c1bad128b46bc","slug":"women-s-braids-chopping-terror-in-punjab-haryana-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, महिलाओं की चोटी कटने का कारण कहीं ये तो नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, महिलाओं की चोटी कटने का कारण कहीं ये तो नहीं?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
choti
- फोटो : अमर उजाला
देश में आए दिन महिलाओं की चोटियां कट रही हैं, जिसके कारण लोगों में दहशत फैली हुई है। कौन कर रहा ये समझ नहीं आ रहा, लेकिन इसके पीछे कहीं ये कारण तो नहीं है।
choti
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से शुरू हुए एक डर हरियाणा, दिल्ली होता हुआ पंजाब पहुंचा और लोगों के दिलों में बैठ गया। हर कोई जानना चाहता है कि ऐसा कौन कर रहा है, लेकिन कोई सुराग नहीं। वहीं जितने मुंह, उतने कारण वाली बात हो रही है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में कथित चुड़ैल की अफवाह फैली हुई है। अफवाहें, ईर्ष्या, शरारतें और अवसाद भी इसका कारण हो सकती हैं, लोगों के मुताबिक।
choti
- फोटो : अमर उजाला
एक व्यकित आया और महिला की चोटी कट गई
भालौठ गांव की मुकेश देवी दोपहर को घर पर मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति आया। उसके आते ही महिला बेहोश हो गई। करीब आधा घंटे बाद महिला को होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। फिर महिला ने पूरी कहानी अपने परिवार के सदस्यों को बताई। महिला ने बताया कि उसे आदमी का चेहरा याद नहीं है। इसी बीच चार अन्य महिलाओं की चोटी कटने की सूचना आ गई। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लगातार चोटी कटने के मामले सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

एक साया नजर आया और चोटी कर गई
नरसिंह कॉलोनी, डबवाली की जसप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे मुझे घर में एक साया नजर आया। मैंने पति धर्मवीर को उठाया। दोनों आंगन में सो गए। अचानक पटाका चलने की आवाज आई और बालों में हलचल महसूस हुई। ऐसा लगा जैसे कोई बाल खींच रहा है। उसके बाद मैं बेहोश हो गई। होश में आने पर देखा तो सिर के बाल कटे हुए थे।

आंखों के आगे धुआं छा गया और चोटी कट गई
सुंदर नगर, डबवाली निवासी बिमला देवी, पत्नी अमर सिंह ने कहा कि वीरवार दोपहर साढ़े 12 बजे मैं खाना खाने के बाद गली में आई तो आंखों के आगे धुआं छा गया। डर कर पड़ोसी डॉक्टर को आवाज लगाई और होश खोकर गिर गई। आवाज सुनकर डॉ. लक्खा सिंह वहां पहुंचे और उसे घर के अंदर पहुंचाया। उसने इस घटना के बारे में अपनी बेटी को बताया। बेटी ने देखकर बताया कि मेरे सिर के बाल कटे हुए हैं।