कई इंवेट्स में भी आपने बाइक राइडर्स को पल्सर पर स्टंट करते देखा होगा। लेकिन तब क्या कहेंगे जब एक हसीना इस स्टंट को करते देखेंगे।
चंडीगढ़ जन मार्ग पर बीचोंबीच बिना हैंडल पकड़े बाइक पर फर्राटा भरती ‘स्टंट क्वीन’ ने ट्रैफिक पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। सोशल मीडिया में वायरल हुए 33 सेकेंड के वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
लड़की पल्सर को आराम से दौड़ा रही है। और हाथ छोड़ कर बाइक पर स्टंट भी दिखा रही है।
ताजा वायरल वीडियो में भी विदेशी युवती बीच सड़क पर हैंडल छोड़कर हवा में हाथ उठाए खड़ी है। कुछ युवक वीडियो बनाते हैं तो बेपरवाह होकर वह बाइक की सीट पर पीछे की लेट जाती है। इसके बाद तेजी से बाइक दौड़ाते हुए शहर की सड़कों पर गायब हो जाती है।
वायरल वीडियो के तस्वीरों में स्टंट करती नजर आने वाली युवती शहर के वीवीआई सड़क में एक हाईकोर्ट से मटका चौक की सड़क है। इस सड़क पर सुबह से शाम तक पीसीआर और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पूरी तैनाती होती है। यह सड़क सेक्टर-17 की ओर से निकल 9 सेक्टर से होती हुई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, सचिवालय और सुखना लेक की ओर जाती है।