{"_id":"6b02ced92a5df7ffc0092e2c","slug":"bjp-punjab-president-kewal-dhillon-said-we-fight-election-on-117-vidhan-sabha-seats-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने किया एलान
Sun, 22 Nov 2026 04:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, आनंदपुर साहिब
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:45 PM IST
सार
पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आनंदपुर साहिब में बीजेपी के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा भाजपा सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में जनता की पसंद बन रही है और पार्टी आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य राज्य के हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
नशा और पंजाब के दूसरे मुद्दे होंगे प्राथमिकता
ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या समेत कई अहम मुद्दे हैं, जिन्हें भाजपा प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी प्रदेश के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए अपनी नीतियां तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा का चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए जनता के बीच जाकर उनकी राय और अपेक्षाएं जानी जाएंगी, ताकि घोषणापत्र में प्रदेश के वास्तविक मुद्दों को शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
ढिल्लों ने दावा किया कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से निराश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां कर रही है।
