Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP sounds the bugle for Chandigarh Municipal Corporation elections

चंडीगढ़ नगम निगम चुनाव: भाजपा ने किया शंखनाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंटे सिटी ब्यूटीफुल; किया संबोधन

Sun, 22 Nov 2026 04:00 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

भाजपा ने चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में उनका संबोधन हुआ। 

विज्ञापन
BJP sounds the bugle for Chandigarh Municipal Corporation elections
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को चंडीगढ़ पहुंचकर चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया। सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में दोपहर भव्य बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। नितिन नबीन ने मंच में अपना संबोधन किया। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

BJP sounds the bugle for Chandigarh Municipal Corporation elections
काफी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जनता के सुझावों से बनेगा संकल्प पत्र
भाजपा इस बार अपना संकल्प पत्र केवल पार्टी कार्यालय में बैठकर तैयार नहीं करेगी। इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मार्केट एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे। मल्होत्रा ने कहा कि शहरवासियों की अपेक्षाओं के अनुसार विकास, नागरिक सुविधाओं, आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार के मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

BJP sounds the bugle for Chandigarh Municipal Corporation elections
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी लेते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य : उपाध्याय
चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती और संगठनात्मक अनुशासन के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी का लक्ष्य सभी 35 वार्डों में जीत हासिल करना है। इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में सभी आयु वर्गों और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का ध्यान रखा जाएगा। नए चेहरों को भी अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

23 दिसंबर को होगा मतदान
बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज गया है। 23 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं, 26 दिसंबर को नतीजों का एलान होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही चंडीगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed