Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A group of Sikh pilgrims has departed for Pakistan.

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व: पाकिस्तान रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, 10 दिनों की धार्मिक यात्रा

Sun, 22 Nov 2026 09:46 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 09:46 AM IST
सार

रविवार सुबह सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया। 1822 श्रद्धालुओं के जत्थे को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक साथ रवाना किया गया। 

विज्ञापन
A group of Sikh pilgrims has departed for Pakistan.
पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

 श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में नतमस्तक होने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से 1822 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को रवाना किया गया। एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय से रवाना हुए जत्थे में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन




क्या बोले श्रद्धालु?
पाकिस्तान जा रहे श्रद्धालु कुलविंदर सिंह ने कहा कि वह बचपन से ही ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करने की अरदास करते आ रहे थे। अब उनकी मनोकामना पूरी होने जा रही है। जत्था श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, श्री करतारपुर साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करेगा। जगराओं निवासी श्रद्धालु ने बताया कि एसजीपीसी ने यात्रा के अच्छे प्रबंध किए हैं और उन्हें घर बैठे वीजा मिल गया। दस दिवसीय यात्रा में सच्चा सौदा और लाहौर भी जाएंगे।
विज्ञापन


सभी श्रद्धालुओं को वीजा देने की अपील
एसजीपीसी अंतरिम कमेटी सदस्य रविंदर सिंह खालसा ने बताया कि अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने उन्हें जत्थे की अगुवाई सौंपी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को वीजा देने की अपील की। ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने वीजा संख्या बढ़ाने, आगमन पर वीजा सुविधा देने और करतारपुर गलियारा जल्द खोलने की मांग की। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति और भाईचारे के लिए अरदास करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed