बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलित करेंगी तस्वीरें
जिन दो बेटियों को कोख से जन्म दिया, उन्हें कोख से बांधकर भाखड़ा नहर में कूद गई मां। शव बाहर निकाले गए तो तस्वीरें दिल दहलाने जैसी थीं। देखिए।
बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलित करेंगी तस्वीरें
अबोहर उपमंडल के गांव सप्पांवाली निवासी एवं हरियाणा के सिरसा जिले के गांव भावदीन में विवाहित एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी। ऐसा करने से पहले उसने अपने भाई व फाजिल्का निवासी बहन को फोन कर इसकी सूचना भी दी।
बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलित करेंगी तस्वीरें
उसी आधार पर मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने तलाश शुरू की। मंगलवार शाम के समय जब सभी लोग नहर में तीनों के शवों की तलाश कर रहे थे उसके पति राजिंद्र कुमार ने भी अचानक नहर में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। उसे गोताखोरों ने बचा कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलित करेंगी तस्वीरें
बीस फुट गहरी नहर में नौ घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला जा सका। परिजनों के अनुसार मृतका का पति काम चोर था। वह उसे काम करने के लिए कहती थी। जिससे घर में कलह होता था। इसी वजह ने उसे बेटियों समेत आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
बेटियों को कमर से बांध नहर में कूदी मां, विचलित करेंगी तस्वीरें
सप्पांवाली निवासी बिमला रानी पुत्री तोताराम शाक्य का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व हरियाणा के थाना डिंग के अंतर्गत आते गांव भावदीन निवासी राजिंद्र कुमार के साथ हुआ था। बिमला के घर दो बेटियों लवप्रीत और यशोदा ने जन्म लिया। परिजनों के अनुसार बिमला व राजिंद्र में अनबन थी।