फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 मिनट में लाखों के गहने कैसे लूट ले गए? जान चौंक जाएंगे

Thu, 09 Jul 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 09 Jul 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन

15 मिनट में लाखों के गहने कैसे लूट ले गए? जान चौंक जाएंगे

robbery at cloth businessman home, after hostages of wife

नकाबपोश बदमाश 15 मिनट में व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर लाखों के गहने लूट कर फरार हो गए।  वारदात हरियाणा के रेवाड़ी के पॉश इलाके मॉडल टाउन दिनदहाड़े घटी। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनेश तनेजा की बजाजा बाजार में कपड़े की दुकान है। बुधवार सुबह वह दुकान पर चले गए।

15 मिनट में लाखों के गहने कैसे लूट ले गए? जान चौंक जाएंगे

robbery at cloth businessman home, after hostages of wife

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान से एक बोतल भी बरामद की है, जिसमें कुछ पेट्रोल भरा हुआ था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाश करीब 11.15 बजे घर में दाखिल हुए और महज 15 मिनट में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने के 8 कंगन, 3 अंगूठी और 1 मंगलसूत्र समेत लाखों की ज्वेलरी अलमारी का ताला तोड़कर लूट लिया।

15 मिनट में लाखों के गहने कैसे लूट ले गए? जान चौंक जाएंगे

robbery at cloth businessman home, after hostages of wife

यही नहीं बदमाशों ने पर्स में रखे दो-ढाई सौ रुपये भी नहीं छोड़े। कपड़ा व्यवसायी दिनेश के मुताबिक अलमारी में और भी जेवरात होंगे, जो बदहवास होने के कारण पत्नी अभी बता नहीं पाई है। नकाबपोश और हाथों में ग्लब्ज पहने एक बदमाश ने लूटपाट करने के बाद घर में रखे मोबाइल फोन को तोड़ डाला। इसके बाद बाथरूम में बंद अंजू के बंधन खोले और जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट में लाखों के गहने कैसे लूट ले गए? जान चौंक जाएंगे

robbery at cloth businessman home, after hostages of wife

अंजू ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अंजू को धक्का दिया और कपड़े फाड़कर फरार हो गया। पांच मिनट बाद ही दिनेश तनेजा घर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक हो सकता है बदमाशों ने दुकान के पास से रेकी भी की। कबूल सिंह, एएसआई, मॉडल टाउन थाना ने बताया कि लूट की वारदात के बाद पीड़ित महिला अंजू बदहवास हालत में हैं। स्थिति नार्मल होने के बाद बदमाशों का हुलिया पूछा जाएगा। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

15 मिनट में लाखों के गहने कैसे लूट ले गए? जान चौंक जाएंगे

robbery at cloth businessman home, after hostages of wife

दोनों बच्चे स्कूल गए थे। घर में उनकी पत्नी अंजू अकेली थीं। दिन में 11:15 बजे एक नकाबपोश उनके मकान में दाखिल हुआ और धक्का देकर अंजू का मुंह और हाथ पांव बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद अन्य बदमाश भी घर में दाखिल हो गए। महज 15 मिनट में बदमाशों ने पूरा घर खंगाल डाला और डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात लूटकर भाग गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed