खेत में जंगली सुअर घुसा तो गांववालों ने उसके साथ हैवानों जैसा सुलूक किया। सुअर के मरने के बाद भी उसे लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से मारते रहे, देखिए
2 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां कुमकलां के गांव मंडचौंता में जंगली सुअर को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
3 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
दरअसल, गांव मंड चौंता में रविवार को एक जंगली सुअर घुस आया। जो सुअर गांव में घुसा था, वह शैडय़ूल-3 का जानवार है। उसे मारने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मगर गांव के लोगों ने उसे पकड़ने के लिए पहले खूंखार कुत्ते पीछे लगा दिए।
4 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
जब कुत्ताें ने सुअर को अपने जबड़ों में दबोच लिया तो गांव के ही रहने वाले उक्त पिता-पुत्र ने गंडासी और लाठी से सुअर के सिर पर वार कर उसे मार डाला।
5 of 8
जंगली सूअर के साथ सरेआम हैवानियत की हदें पार
उस दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने इस सारे घटनाक्रम की मोबाइल पर वीडियो बना ली। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।