फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कब दस्तक देगा प्री मानसून, इसके लक्षण और क्या फायदे होंगे?

Sun, 18 Jun 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Jun 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
weather predictors report on pre mansoon in haryana
monsoon
आजकल हो रही बारिश प्री मानसून नहीं है, जानिए आखिर ये कब दस्तक देगा। मानसून की पहचान के लक्षण क्या हैं और इससे क्या फायदे हो सकते हैं।
weather predictors report on pre mansoon in haryana
चंडीगढ़ में प्री मानसून की बारिश का स्वागत - फोटो : amar ujala
आजकल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अरब सागर से आई नमी के कारण बारिश हो रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने भी इसे प्री-मानसून मानने से इनकार किया है। आईएमडी की ओर से भी इसे प्री- मानसून मानने से इनकार किया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हेड डॉ. राज सिंह ने कहा कि यह बरसात प्री मानसून नहीं है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अरब सागर की आर्द्रता के कारण यह बारिश आई है।
weather predictors report on pre mansoon in haryana
पंजाब में खेती और उत्पादन पर मॉनसून का असर - फोटो : फाइल फोटो
डॉ. राज सिंह ने कहा कि प्री मानसून के कई लक्षण होते हैं। जिसमें आर्द्रता, हवा की स्पीड, बरसात का तरीका सहित अन्य कारण शामिल हैं। वहीं इस बार मानसून में बारिश से किसानों को काफी फायदा होगा। नरमा-कपास की फसल को यह बरसात लाभ देगी। बाजरा, ज्वार, ग्वार सहित अन्य फसलों की बिजाई अब तेजी से शुरू हो जाएगी। बागवानी की फसलों को भी इससे फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather predictors report on pre mansoon in haryana
भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून एक्सप्रेस की स्पीड सही रही तो 40 दिन बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। मानसून एक जुलाई को फरीदाबाद-पलवल से शुरू होकर पांच जुलाई तक पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा। इस बार प्रदेश में करीब 96 प्रतिशत यानी करीब 442 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। मानसून के संबंध में मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान तैयार किया गया है।

 
विज्ञापन
weather predictors report on pre mansoon in haryana
बारिश के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंची धान
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों और पूर्व के रिकॉर्ड को आधार बनाते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार मानसून एक जुलाई से हरियाणा के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। यूपी के रास्ते मानसून फरीदाबाद-पलवल से प्रदेश में प्रवेश करेगा। पांच जुलाई तक मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर तक सक्रिय रहेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed