चंडीगढ़ में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, देखिए बोलतीं तस्वीरें
मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए भारी संख्या में महिलाएं भी आईं। दरअसल इस बार चंडीगढ़ में महिला सुरक्षा को भी चुनाव का मुद्दा बनाया गया है।
चंडीगढ़ में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, देखिए बोलतीं तस्वीरें
कई मतदान केंद्रों में एक मशीन पर एक व्यक्ति को वोट डालने में काफी समय लगा। वहीं धनास कॉलोनी में वोट डालने आए लोगों ने हंगामा कर दिया। लोग वोट न डाल पाने के कारण नाराज थे।
चंडीगढ़ में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, देखिए बोलतीं तस्वीरें
कई मतदान केंद्र पर लोग अव्यवस्था से परेशान दिखे। डड्डूमाजरा में पोलिंग बूथ पर विकलांगों के लिए कोई सुविधा नहीं थी। न ही व्हीलचेयर उपलब्ध करवाए गए।
चंडीगढ़ में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, देखिए बोलतीं तस्वीरें
चंडीगढ़ में मतदान का समय खत्म होते ही पोलिंग बूथों के गेट बंद कर दिए गए। निर्धारित समय तक बूथ के अंदर आ चुके मतदाताओं को पोलिंग कर्मियों की ओर से पर्चियां बांटी गई।
चंडीगढ़ में टूटा मतदान का रिकॉर्ड, देखिए बोलतीं तस्वीरें
मतदान का समय खत्म होने के बाद मतदान केंद्र के अंदर जितने भी मतदाताओं के पास नंबर वाली पर्ची दी गई, वे देर शाम तक मतदान करते नजर आए।